ePaper

बिहार: पूर्णिया में मामूली विवाद में बड़े भाई को सीने में मारी गोली, कुछ दिन पहले ही आरोपी जेल से आया था बाहर

Updated at : 23 Jun 2023 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: पूर्णिया में मामूली विवाद में बड़े भाई को सीने में मारी गोली, कुछ दिन पहले ही आरोपी जेल से आया था बाहर

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले में मामूली विवाद में बड़े भाई को छोटे भाई ने गोली मार दी. इसमें बड़े भाई की मौत हो गई. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले में मामूली विवाद में बड़े भाई को छोटे भाई ने गोली मार दी. इसमें बड़े भाई की मौत हो गई. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह पूरा मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दीवानगंज का है. मृतक की पहचान दीवानगंज निवासी मनोज यादव के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मनोज यादव और उसके छोटे भाई मंटू यादव उर्फ मंटा के बीच मजदूर को लेकर विवाद हुआ था.

मृतक के परिजनों में मचा कोहराम

दोनों भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के सीने में तीन गोली मार दी. इसके कारण उसकी मौत हो गई. हत्या की इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि गोली लगने के बाद घायल मनोज को अस्पताल में ले जाया गया था. यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि मंटू यादव उर्फ मंटा का आपराधिक इतिहास रहा है. कुछ दिन पहले ही यह जेल से छूटकर बाहर आया था. पुलिस फिलहाल, पुरे मामले की जांच में जुट गई. वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: बिहार: पिकअप वैन के ड्राइवर को अपराधियों ने मारी गोली, हत्या से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर काटा बवाल

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन