बिहार: भूखी गर्लफ्रेंड को खाना खिलाने गया से मुजफ्फरपुर पहुंचा प्रेमी, जानें किस हरकत ने पहुंचाया हवालात
www.hdnicewallpapers.com
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने दो प्रेमियों को पकड़ा है. आपको बता दें कि प्रेमी गया से 194 किलोमीटर दूर अपनी प्रेमिका को खाना खिलाने के लिए मुजफ्फरपुर आया था.
Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने दो प्रेमियों को अश्लील हरकत करते पकड़ा है. आपको बता दें कि प्रेमी गया से 194 किलोमीटर दूर अपनी प्रेमिका को खाना खिलाने के लिए मुजफ्फरपुर आया था. दरअसल, प्रेमिका ने लड़के से कहा कि जब तक मिलने नहीं आओगे तुम तब तक मैं खाना नहीं खाऊंगी. इसके बाद लड़के ने कई बार उसे मनाने की कोशिश की पर प्रेमिका नहीं मानी. लड़की एक ही जिद्द पर अड़ी रही कि तुम्हें मेरे पास आना पड़ेगा, उसके बाद ही मैं खाना खाऊंगी.
आपके शहर में
गौरतलब है कि प्रेमी ने प्रेमिका को खाना खिलाने के लिए 194 किमी का लंबा सफर तय किया और गया से मुजफ्फरपुर पहुंच गया. जानकारी के मुताबिक दोनों की उम्र महज 17 साल है. इनकी मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफोर्म इंस्टाग्राम पर दो महीने पहले हुई थी. इंस्टाग्राम के माध्यम से दोनों के बातचीत शुरू हुई. दोनों की दोस्ती आगे बढ़ी और फिर इन्हें इसके बाद प्रेम हो गया. बता दें कि नाबालिग गया में बीए पार्ट-1 का छात्र है और लड़की मुजफ्फरपुर में इंटर की छात्रा है. प्रेमी ने मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए स्टेशन पर बुलाया था.
Also Read: बिहार बोर्ड: मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा की डेट जारी, 10 से 13 मई के बीच एग्जाम, जानें कब जारी होगा रिजल्ट
मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचने पर लड़का हर तरीके से अपनी प्रेमिका को मनाने में लगा था. इसी दौरान दोनों नाबालिग अश्लील हरकत करने लगे. यह देखकर रेल पुलिस ने सख्ती बरतते हुए उन्हें पकड़ लिया. इस पूरे मामले में रेलवे थानेदार दिनेश साहू ने बताया कि दोनों को संदिग्ध अवस्था में स्टेशन पर पकड़ा गया है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए