Bihar News: जिउतिया के दिन पिता ने सात माह की बेटी को पटक-पटक कर मार डाला, मां ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Sep 2021 8:04 AM

विज्ञापन

Bihar News: पटना एक तरफ जहां माताएं पूरे दिन उपवास रहकर अपने संतान की लंबी उम्र के लिए जिऊतिया व्रत करती हैं. वहीं दूसरी ओर बुधवार को बिक्रम बाजार में एक बच्ची की मां ने अपने ही पति पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

पटना एक तरफ जहां माताएं पूरे दिन उपवास रहकर अपने संतान की लंबी उम्र के लिए जिऊतिया व्रत करती हैं. वहीं दूसरी ओर बुधवार को बिक्रम बाजार में एक बच्ची की मां ने अपने ही पति पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में बिक्रम बाजार निवासी बच्ची की मां चांदनी देवी ने बिक्रम थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जिसमें उसने अपने पति राजा कुमार पर सात माह की बेटी को पटक-पटक मार डालने की बात कही है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है. प्राथमिकी की आधार पर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

नशे में पत्नी से करता था मारपीट

मिली जानकारी के अनुसार राजा कुमार की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पति हर दिन शराब के नशे में मुझसे मारपीट करता था. बुधवार को भी आरोपित ने शराब पीकर पहले तो बहस की. विरोध करने पर हाथापाई पर उतर आया और मारपीट भी की.

उसी दौरान सात माह की बेटी खुशी कुमारी रोने लगी, जैसे ही उसे गोद में उठाने लगी कि उसे छीन कर जमीन पर पटक दिया. पटके जाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गयी. बिहटा के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी.

पूर्व में भी कोर्ट तक पहुंचा था मामला

मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी की बीच लड़ाई कोर्ट में पहुंच गयी थी. काफी दिन बाद पति-पत्नी ने समझौता किया था और केस खत्म हुआ था. लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा जारी रहा. स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी निजी बात को लेकर यह लड़ाई होती थी.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन