नगर निकाय चुनाव: भागलपुर में अंतिम दिन के प्रचार जुलूस से शहर जाम, शराब छापेमारी के लिए निकली टीम भी फंसी

बिहार नगर निकाय चुनाव के लिए सोमवार को प्रचार का शोर थम जाएगा. वहीं सोमवार को ही भागलपुर में उम्मीदवार सड़क पर उतरे और रोड शो के जरिये अपना ताकत प्रदर्शन किया. इस दौरान सड़क जाम से शहरी इलाका त्रस्त दिखा. पुलिस की टीम भी जाम में फंसी रही.
बिहार नगर निकाय चुनाव (Bihar Nikay Chunav) के लिए प्रचार का शोर सोमवार शाम से थम जाएगा. लेकिन चुनावी मैदान में कूदे उम्मीदवार आज अपनी शक्ति प्रदर्शन करने में कोइ कसर नहीं छोड़ रहे. सोमवार सुबह से ही भागलपुर में रोड शो का दौर जारी रहा. वहीं आम लोग दिनभर सड़क जाम की समस्या से जूझते नजर आए. शराब मामले में छापेमारी के लिए जा रही पुलिस की टीम भी इसी जाम में फंस गयी.
भागलपुर में सोमवार को चुनाव का शोर थम जाएगा. मंगलवार को सभी उम्मीदवार डोर टू डोर कैंपेन करेंगे. वहीं सोमवार को अधिकतर उम्मीदवारों ने अपना शक्ति प्रदर्शन रोड शो के जरिये किया. मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद पद के लिए खड़े उम्मीदवार सड़कों पर अपने समर्थकों के साथ उतरे. कई उम्मीदवारों के साथ समर्थकों का हुजूम भी था. इस दौरान पूरे शहर में कई जगहों पर सड़क जाम से लोग परेशान रहे.
बिहार में शराब मामले को लेकर रोजाना कार्रवाई की जा रही है. सोमवार को भागलपुर के करोड़ी बाजार में शराब के लिए छापेमारी की गयी. इस दौरान छापेमारी के लिए निकली टीम भी जाम के जाल में उलझ गयी. कई जगहों पर जवानों को जाम में फंसना पड़ गया. वो बाइक पर बैठकर आगे निकलने की जद्दोजहद में दिखे.
Also Read: Bihar: ये DTO साहेब नहीं बल्कि ठग है, बालू से मालामाल होने के चक्कर में वसूली करते धराया, पहुंच गया जेल
बता दें कि बुधवार यानी 28 दिसंबर को बिहार में नगर निकाय चुनाव के आखिरी चरण को लेकर मतदान होना है. इस दौरान भागलपुर नगर निगम के लिए भी मतदान होंगे. शहर की सीट मेयर अतिपिछड़ा (महिला) के लिए आरक्षित है जबकि डिप्टी मेयर सीट भी अतिपिछड़ा के लिए आरक्षित किया गया है. इस सीट पर जीत के लिए उम्मीदवारों के बीच घमासान है.
निकाय चुनाव के मैदान में उतरे उम्मीदवार अब डोर टू डोर कैंपेन के जरिये आखिरी दिन अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे. इससे पहले सोमवार को चुनाव प्रचार के शोर पर स्टॉप लग जाएगा. जिसे लेकर रोड शो के जरिये उम्मीदवार अपनी ताकत दिखाने सड़क पर उतरे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




