Bihar MLC Election: VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने ठुकराया BJP का ऑफर, उपचुनाव से नहीं बनेंगे MLC

Updated:
विज्ञापन

Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 2 सीटों के लिए 28 जनवरी को उपचुनाव (Vidhan Parishad By-Polls) होगा. भाजपा (BJP) ने राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz hussain) को जहां उम्मीदवार बनाया है. वहीं दूसरी सीट पर भाजपा, वीआईपी सुप्रीमो (VIP Supremo) मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) को भेजना चाहती है. लेकिन बिहार सरकार (Bihar Govt) में मंत्री सहनी ने उपचुनाव में उतरने से मना कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वीआईपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा है कि बिहार विधान परिषद के लिए भाजपा से मिले ऑफर को वीआईपी पार्टी ने ठुकरा दिया है. वीआईपी पार्टी ने साफ तौर पर कहा है कि उसे 4 साल के कार्यकाल वाली बिहार विधान परिषद की सीट नहीं चाहिए बल्कि वह 6 साल के कार्यकाल वाली सीट पर मनोनीत होना चाहती है.

आपको बता दे कि विधान परिषद के 2 सीट खाली हुए हैं. विनोद नारायण झा जहां विधायक बने हैं. वहीं सुशील मोदी राज्यसभा भेजे गए हैं. विनोद नारायण झा का कार्यकाल 2022 में खत्म होने वाला था, और सुशील मोदी का कार्यकाल 2024 तक था. यहां यह बता दें कि विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी को हार गए थे.

इसके बाद भी नीतीश मंत्रिमंडल में उन्हें जगह दी गई है. ऐसे में नियमत: मुकेश सहनी को 6 महीने के अंदर किसी भी सदन का सदस्य बनना पड़ेगा. बिहार विधान परिषद के उपचुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 18 जनवरी है.

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन