ePaper

बिहार में निजी वाहनों से भी कर सकेंगे यात्रा, मगर ये है शर्त... पढ़िए Lockdown का नया नियम

Updated at : 14 May 2021 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में निजी वाहनों से भी कर सकेंगे यात्रा, मगर ये है शर्त... पढ़िए Lockdown का नया नियम

Bihar Lockdown News In Hindi: बिहार में कोरोना महामारी को देखते हुए नीतीश सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है. सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि इस बार आम लोगों को सरकार की ओर से एक बड़ी राहत दी गई है. नए नियम के अनुसार बिहार से बाहर से आने वाले यात्री या बिहार से बाहर जाने वाले यात्री निजी वाहनों उपयोग कर सकते हैं. इस दौरान उन्हें ट्रेन या हवाई जहाज का टिकट साथ रखना होगा.

विज्ञापन

बिहार में कोरोना महामारी को देखते हुए नीतीश सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है. सरकार ने 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है. हालांकि इस बार आम लोगों को सरकार की ओर से एक बड़ी राहत दी गई है. नए नियम के अनुसार बिहार से बाहर से आने वाले यात्री या बिहार से बाहर जाने वाले यात्री निजी वाहनों उपयोग कर सकते हैं. इस दौरान उन्हें ट्रेन या हवाई जहाज का टिकट साथ रखना होगा.

मुख्य सचिव की ओर से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक इस बार कई चीजों में छूट दी गई है. पहले सिर्फ बाहर आने वाले यात्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए ही आ जा सकते थे, लेकिन इस बार निजी वाहनों को भी छूट दी गई है. इतना ही नहीं, जिला प्रशासन द्वारा किसी विशेष कार्य के लिए निजी वाहनों को भी ई-पास जारी कर सकती है.

लॉकडाउन के नए नियमों के अनुसार बिहार के शहरी क्षेत्रों में दुकान को खोलने की समय सीमा में कटौती की गई है. राज्य के शहरी इलाकों में सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही दुकान खोला जा सकता है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से दोपहर के 12 बजे तक दुकान खोलने की छूट दी गई है. पहले 11 बजे तक दुकान खोलने की अनुमति थी.

इसके अलावा, बिहार सरकार ने शादी समारोह में लोगों के शामिल होने को लेकर भी आदेश जारी किया है. लॉकडाउन के नए नियम में सरकार ने बताया है कि अब बिहार में किसी भी शादी समारोह में सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं. सरकारी आदेश के मुताबिक अब शादी से पहले पुलिस स्टेशन पर इस संबंध में सूचित कर परमिशन लेना होगा.

Also Read: Lockdown in Bihar : मास्क नहीं पहने पर 13 दिनों में 45 हजार लोगों ने दी फाइन, बिहार में हर दिन पकड़े जा रहे चार हजार लोग

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन