बिहार: पान दुकानदार निकला डॉक्टर को इश्क के जाल में फंसाने वाला, शारीरिक संबंध बनाकर हो गया फरार

Updated:
विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक महिला डॉक्टर को एक युवक से प्यार हो गया. दोनों राजधानी में पति-पत्नी की तरह रहने लगे. इस दौरान महिला डॉक्टर ने युवक पर लाखों रुपये खर्च भी किये.

विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक महिला डॉक्टर को एक युवक से प्यार हो गया. दोनों राजधानी में पति-पत्नी की तरह रहने लगे. इस दौरान महिला डॉक्टर ने युवक पर लाखों रुपये खर्च भी किये. लेकिन, करीब एक-डेढ़ साल साथ में रहने के दौरान युवक ने एग्जीबिशन रोड के एक होटल में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. इसके बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया और फरार हो गया. आरोपी युवक ने महिला को एक बड़े कंपनी में अधिकारी होने बात कही. बाद में, पता चला कि वो पान बेचता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

शादी के लिए तैयारी थी महिला

महिला डॉक्टर ने बताया कि आरोपी युवक उसके साथ करीब डेढ़ साल तक लीव एन रिलेशनशिप में रहने के दौरान कभी ये पता नहीं चल सका कि वो पान की दुकान चलाता है. वो अपने ऑफिस के बारे में भी तरह-तरह की बात करता था. कई बार ऑफिस ले जाने या ऑफिस के दोस्तों के साथ मिलाने की कहने पर वो टाल देता था. हालांकि, उसके काम के बारे में जानकारी मिल जाने के बाद भी, महिला उससे शादी करने को तैयार थी. लेकिन, युवक ने उसके सारे नंबर को ब्लॉक कर दिया. महिला डॉक्टर गुरुवार को डीएसपी विधि-व्यवस्था से शिकायत की.

Also Read: आनंद मोहन की रिहाई पर बिहार के चीफ सेकेट्री आमिर सुबहानी का आया बयान, बताया कैसे छूटे ‘बाहुबली’
डॉक्टर ने महिला हेल्प डेस्क से मांगी मदद

आरोपी युवक ने महिला डॉक्टर से शादी करने से इंकार करने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया. साथ ही, अपना ठिकाना भी बदल लिया है. इसके बाद, महिला ने कोतवाली थाने के महिला डेस्क से मदद मांगी. पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. महिला हेल्प डेस्क की पदाधिकारी ने बताया कि महिला चिकित्सक की शिकायत मिली है. हम आरोपी युवक को खोज रहे हैं. महिला का कहना है कि वो शादी के लिए अभी भी तैयार है. पुलिस आरोपी से भी बात करेगी. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन