बिहार के 13 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

बिहार मौसम अलर्ट

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम इन दिनों खुशनुमा बना हुआ है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में साइक्लोन अर्नब का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है. पिछले तीन दिनों से पटना समेत कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है. लेकिन अब धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियां थमने और ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की ओर से आज 13 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

दिनभर बादल छाए रहने की संभावना

मौसम विभाग की माने तो, 13 जिलों के अलावा बाकी के जिलों में दिलभर बादल छाए रह सकते हैं. कहीं-कहीं तेज हवा भी चल सकती है. लेकिन इस दौरान गर्मी का एहसास नहीं होगा. 1 नवंबर को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है. इसके बाद मौसम करवट ले सकता है. कुछ दिनों के लिए तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन इसके बाद फिर ठंड बढ़ सकती है.

उत्तर बिहार के जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है कि आज उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है. पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर समेत अन्य जिलों में बादल छाए रह सकते हैं. किसी-किसी हिस्से में बारिश और बिजली भी गिर सकती है. ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम की बात करें तो, पटना समेत 10 जिलों में पूरे दिन मौसम बिगड़ा हुआ रहा. पटना में तो रुक-रुककर दिनभर बारिश होती रही. मौसम विभाग ने 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की. शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया. अचानक मौसम में बदलाव की वजह से धान, गन्ना, सब्जियों समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा.

आज दोपहर बाद साफ होगा मौसम

मौसम विभाग ने यह भी पूर्वानुमान जारी किया है कि राज्यभर में शनिवार की दोपहर बाद मौसम के मिजाज में बदलाव होने की संभावना है. बिहार मौसम सेवा केंद्र के मुताबिक चक्रवात का असर कम होगा और पिछले दो दिनों से हो रही बारिश पर अंकुश लगेगा. दोपहर बाद आसमान साफ होगा, लेकिन ठंड का असर अभी बरकरार रहेगा. धीरे-धीरे ठंड में बढ़ोतरी होगी और दिवाली में ठंड की अच्छी शुरुआत होगी.

Also Read: एके 47 की तस्करी, बिक्री, फिर रुपए इंवेस्ट करना - कैसे पकड़ाए मुखिया पुत्र, गैराज मालिक और वकील, पूरी कहानी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन