बिहार में 14600 एकड़ जमीन पर लगेंगी फैक्ट्रियां, 25 जिलों की बदलेगी तस्वीर, 1 लाख से ज्यादा मिलेगा रोजगार
बिहार में 14600 एकड़ जमीन में लगेंगी फैक्ट्रियां (AI फोटो)
Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं सरकार ला रही है. ऐसे में अब राज्य में 14600 एकड़ की जमीन पर फैक्ट्रियां लगाई जायेंगी. इससे बिहार के एक लाख से भी ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सकेगा.
Bihar Industrial Development: बिहार को उत्तर भारत का इंडस्ट्रियल हब बनाने की तैयारी तेज हो गई है. राज्य में लगभग 14600 एकड़ से अधिक जमीन पर नये औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है. इसके लिए जमीन जुटाने की प्रक्रिया चल रही है. राज्य सरकार ने 25 जिलों के 28 चिह्नित जगहों पर विकसित किए जा रहे नये औद्योगिक क्षेत्रों की अपडेट रिपोर्ट तलब की है.
3 जमीन अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी
हाल ही में बिहार कैबिनेट की ओर से तीन जमीन अधिग्रहण प्रस्ताव पर मंजूरी मिली थी. इसके साथ अब सरकार की ओर से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद लगभग 1 लाख 78 हजार 807 लोगों को रोजगार देने का रास्ता खुल गया है. मंत्रिमंडल ने नालंदा, समस्तीपुर और शेखपुरा जिलों में 1,294.37 एकड़ भूमि अधिग्रहण के लिए करीब 706.52 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है. इसमें नालंदा में 564.37 एकड़, समस्तीपुर में 480 एकड़ और शेखपुरा में 250 एकड़ जमीन शामिल है.
पहले भी जमीन अधिग्रहण की मिली है मंजूरी
पहले भी कैबिनेट की ओर से अलग-अलग जिलों में 6967.23 एकड़ जमीन के लिए 2,923.29 करोड़ रुपये की मंजूरी दी जा चुकी है. मधुबनी के दंगामा और लोहाना मौजा में जमीन अधिग्रहण के लिए भी लगभग 398 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस तरह के कारखानों के आये हैं प्रस्ताव
मिली जानकारी के अनुसार, इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी, सनराइज और हाई-टेक सेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग, आईटी/आईटीईएस और डेटा सेंटर. इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण, ग्रीन एनर्जी प्लांट, फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल डिवाइस, खिलौना निर्माण और लॉजिस्टिक्स हब का भी प्रस्ताव है.
इन जिलों से रुक सकेगा पलायन
गयाजी, वैशाली, बेगूसराय, नालंदा, पटना, रोहतास, समस्तीपुर, मुंगेर, दरभंगा, पूर्णिया, शेखपुरा, भोजपुर, भागलपुर में इंडस्ट्रियल एरिया प्रस्तावित है. अरवल, मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, बक्सर, औरंगाबाद, बांका, सुपौल, सीवान, सारण और कटिहार मैं भी इंडस्ट्रियल एरिया बनेंगे. इन जिलों के लोगों को उनके घर के आसपास ही रोजगार मिलेगा.
1.10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
बिहार सरकार के इस प्रोजेक्ट से 68,807 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है. डोभी में 1,670 एकड़ की इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी से 16,500 करोड़ रुपये के निवेश और 1.10 लाख लोगों के लिए रोजगार का लक्ष्य है. मुजफ्फरपुर के पास इंडस्ट्रियल हब बिहटा और पास के इलाकों के अलावा वैशाली में 1,243.45 एकड़, बेगूसराय में 991 एकड़, पटना में 499.61 एकड़, मुंगेर में 466.49 एकड़ और अरवल में 61.42 एकड़ जमीन शामिल है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए