आज के बाद नहीं पिएंगे दारू...अस्पताल में भर्ती पत्नी से पति ने कान पकड़ कर मांगी माफी

Updated at : 22 Mar 2023 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
सुपौल शराब मामला

सुपौल मे 42 लाख की शराब पकड़ी गई

Bihar News: बिहार में शराबबंदी है. इसी बीच राज्य के मुंगेर जिले से एक खबर निकलकर सामने आई है. इसमें पति कान पकड़कर अपना पत्नी से माफी मांगता नजर आ रहा है. दरअसल, पति रोजाना अपनी पत्नी से शराब के नशे में मारपीट किया करता था.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में शराबबंदी है. इसी बीच राज्य के मुंगेर जिले से एक खबर निकलकर सामने आई है. इसमें पति कान पकड़कर अपना पत्नी से माफी मांगता नजर आ रहा है. दरअसल, पति रोजाना अपनी पत्नी से शराब के नशे में मारपीट किया करता था. इसके बाद उसकी पत्नी ने इससे तंग आकर जहर खा लिया था. महिला का पति होश में आने के बाद अस्पताल पहुंचा. गभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बाद महिला के पति ने उससे माफी मांगी. इस नजारे को देखकर अस्पताल में मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए.

मजदूरी का काम करता है शराबी पति

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जिले के सफियाबाद ओपी अंतर्गत परहम का है. शराबी का नाम पप्पू चौधरी है. इसने अपनी पत्नी रीना देवी से माफी मांगी है. बताया जा रहा है कि पप्पू मजदूरी का काम करता है. वहीं हर दिन के मारपीट से तंग होकर महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया. तबियत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इन दोनों के चार बेटे है, जिसमें से तीन बेटे बाहर रहकर काम करते है. महिला अपने पति के शराब पीने की हरकत को लेकर काफी परेशान रहा करती थी.

Also Read: बिहार दिवस: 111 सालों में बिहार ने तरक्की की लिखी कहानी, नारी सशक्तीकरण के लिए सरकार ने उठाए कई कदम
कभी शराब नहीं पीने की है कसम

पत्नी के जहर खाने के बाद पति को होश आया. वहीं पत्नी की हालत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद पति को जब अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उसने अपनी पत्नी से माफी मांगी. इस दौरान अस्पताल में मौजूद सभी मरीज और कर्मी दंग रह गए. वहीं इसके बाद पति ने कभी शराब नहीं पीने की कसम भी खाई है. दूसरी ओर इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. आपको बता दें कि यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Published By: Sakshi Shiva

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन