बिहार में अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम? 24 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली का खतरा

Updated:
विज्ञापन

बिहार मौसम खबर

Bihar Heavy Rain Alert: बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम बदला रहेगा. 23 अगस्त को कई जिलों में येलो अलर्ट है. 24 अगस्त को पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम बिहार के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. 25 अगस्त को 17 जिलों में बारिश और गरज-चमक का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Heavy Rain Alert: बिहार में 23 से 25 अगस्त तक कुछ जिलों में हल्की बारिश होगी, तो कई जगह गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने अलग-अलग इलाकों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. कई जगह 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने का भी खतरा बताया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

23 अगस्त को 24 जिलों में येलो अलर्ट

23 अगस्त को बिहार के उत्तर और पश्चिमी हिस्से में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में येलो अलर्ट है.

इन जिलों में गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है. पटना, गया, नालंदा, नवादा, जहानाबाद, अरवल, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका और भागलपुर को लेकर इस दिन कोई खास चेतावनी नहीं है.

24 अगस्त को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

24 अगस्त को बारिश का असर कुछ इलाकों में और बढ़ सकता है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जगहों पर तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की आशंका है. यानी इन जिलों के लोगों को 24 अगस्त को मौसम को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होगी.


इन जिलों में रहेगा येलो अलर्ट

24 अगस्त को सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट रहेगा. इन इलाकों में भी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है. दूसरी ओर पटना, गया, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार समेत दक्षिण-पूर्वी बिहार के कई जिलों में किसी बड़े अलर्ट की उम्मीद नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

25 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट नहीं, लेकिन बारिश जारी रहेगी

25 अगस्त को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में येलो अलर्ट है. इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

25 अगस्त को पटना, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, गया, नालंदा, नवादा, बेगूसराय और भागलपुर समेत बाकी जिलों में मौसम सामान्य या साफ रहने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 13 नए एयरपोर्ट की तैयारी, नेपाल सीमा के पास से उड़ेंगे फाइटर प्लेन, 2030 तक का प्लान जानिए



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन