बिहार के सभी जिलों से चुने गए एक-एक शिक्षक, शिक्षक दिवस पर मिलेगा सम्मान, देखें नाम

Updated:
विज्ञापन

सम्राट चौधरी के हाथों सम्मानित होंगे बिहार के 38 सरकारी शिक्षक

Bihar Government Teacher Award: बिहार में स्कूली शिक्षा में बेहतरीन काम करने वाले 38 सरकारी शिक्षकों को इस साल राजकीय शिक्षक पुरस्कार मिलेगा. शिक्षा विभाग ने सभी 38 जिलों से एक-एक शिक्षक का चयन किया है, जिनमें 17 महिलाएं भी शामिल हैं. 5 सितंबर को पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी इन्हें सम्मानित करेंगे.

विज्ञापन

Bihar Government Teacher Award: बिहार में सरकारी स्कूलों के 38 शिक्षकों को इस साल राजकीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा. शिक्षा विभाग ने चयनित शिक्षकों के नाम जारी कर दिए हैं. खास बात यह है कि राज्य के सभी 38 जिलों से एक-एक शिक्षक चुना गया है. इनमें 17 महिला शिक्षक भी शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

5 सितंबर को पटना में होगा सम्मान समारोह

चयनित शिक्षकों को 5 सितंबर यानी राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के दिन सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में समारोह रखा गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी चयनित शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगे. सरकारी स्कूलों में शिक्षा के लिए बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को यह सम्मान दिया जा रहा है.

पटना से अपराजिता, गया से गुड्डी कुमारी का चयन

शिक्षा विभाग की सूची के अनुसार पटना जिले से पालीगंज के प्राथमिक विद्यालय वलीपुर हरिजनटोली की प्रधान शिक्षिका अपराजिता कुमारी को चुना गया है.

गया से डोभी के मध्य विद्यालय बहेराडीह की प्रभारी प्रिंसिपल गुड्डी कुमारी को पुरस्कार मिलेगा. नालंदा से अस्थावां के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहादुरपुर के विशिष्ट शिक्षक सौरभ कुमार का चयन हुआ है.

चंपारण और सीमांचल के शिक्षक भी सूची में

पूर्वी चंपारण से आदापुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेखवा टोला के प्रधान शिक्षक मो. नुरूल होदा को चुना गया है. पश्चिम चंपारण से मझौलिया के राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय गढ़वा भोगाड़ी के प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा को सम्मान मिलेगा.

पूर्णिया से अजय कुमार पंडित, अररिया से बेबी अर्चना और किशनगंज से शहजाद अनवर भी राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चुने गए हैं.

भागलपुर, मुजफ्फरपुर और दरभंगा के नाम भी शामिल

भागलपुर के कहलगांव स्थित नव प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला कलगीगंज की विशिष्ट शिक्षिका निवेदिता कुमारी का चयन हुआ है.

मुजफ्फरपुर से मुरौल के प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर उर्दू के प्रधान शिक्षक केशव कुमार और दरभंगा से बिरौल के प्राथमिक विद्यालय फकिरना के प्रधान शिक्षक कुमार प्रशांत को भी पुरस्कार दिया जाएगा.

17 महिला शिक्षकों को मिलेगा सम्मान

38 चयनित शिक्षकों में 17 महिलाएं हैं. इनमें भोजपुर की प्रिंसिपल प्रमिला कुमारी, गोपालगंज की प्रधान शिक्षिका पुनीता कुमारी, सारण की प्रिंसिपल चंचला तिवारी, खगड़िया की विद्यालय अध्यापिका मधु कुमारी और सीतामढ़ी की प्रधान शिक्षिका शमा परवीन शामिल हैं.

दक्षिण बिहार से इन शिक्षकों का चयन

औरंगाबाद से राजकुमार प्रसाद गुप्ता, बांका से उमाकांत कुमार, रोहतास से कमलेश कुमार, बक्सर से मो. इमाम अली अंसारी, कैमूर से सुमित कुमार और जमुई से किसलय प्रसाद को चुना गया है.

जहानाबाद से पवन कुमार, अरवल से पंकज रंजन और लखीसराय से राज कुमार भी पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में शामिल हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कोसी और मिथिला क्षेत्र के शिक्षक भी सूची में

सहरसा से पुनीता कुमारी, मधुबनी से उषा कुमारी, मधेपुरा से डा. नीलू रानी और सुपौल से नरेश कुमार निराला का चयन हुआ है.

समस्तीपुर से राकेश कुमार, बेगूसराय से प्रभा कुमारी और नवादा से निकिता भारती को भी राजकीय शिक्षक पुरस्कार दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Cabinet: स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड 5 साल बढ़ा, बेगूसराय में इंडस्ट्रियल एरिया और सीतामढ़ी में ROB मंजूर, बिहार कैबिनेट बैठक में 27 एजेंडों पर मुहर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन