'लोगों की तकलीफें देख मन दुखी है', पवन सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कहा- मैं साथ हूं, CM सम्राट से क्या बोले?

Updated:
विज्ञापन

पवन सिंह और एक्स के जरिए शेयर की गई तस्वीर

Bihar Flood Pawan Singh Reaction: बिहार के कई हिस्सों में इन दिनों बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. अलग-अलग जिलों की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं. इस बीच भोजपुरी एक्टर और एमएलसी पवन सिंह बाढ़ पीड़ितों के साथ आ गए हैं. साथ ही उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी से अपील भी की है.

विज्ञापन

Bihar Flood Pawan Singh Reaction: बिहार में गंगा, कोसी, गंडक, सोन समेत कई नदियां उफान पर है और अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है तो कहीं तेजी से कटाव की वजह से लोग डरे सहमे हुए हैं. बिहार के अलग-अलग जिलों से कई तस्वीरें भी सामने आई है. इस बीच बोजपुरी एक्टर पवन सिंह बाढ़ पीड़ितों के साथ आ गए हैं और उन्होंने मदद की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एक्स पर पवन सिंह ने क्या लिखा?

पवन सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों की तस्वीरें शेयर कीं. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'पीपरपाती, आरा सहित भोजपुर के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से आ रही तस्वीरें और लोगों की तकलीफ देखकर मन बेहद दुखी है. कहीं घरों में पानी घुस गया है, कहीं परिवार अपने ही घर में कैद होकर रह गए हैं, तो कहीं बाढ़ और कटान के कारण लोगों के सिर से छत और पैरों के नीचे की जमीन तक छिनने का डर बना हुआ है'.

पवन सिंह ने लिखा- मैं साथ हूं

आगे पवन सिंह ने यह भी लिखा, 'जिन परिवारों ने सालों की मेहनत से अपना घर और संसार बसाया, आज वही सब कुछ आंखों के सामने संकट में है. यह समय सिर्फ चिंता जताने का नहीं, मदद के लिए खड़े होने का है. मैं अपने पीपरपाती और आरा सहित सभी बाढ़ पीड़ित भाई-बहनों के साथ हूं. बहुत जल्द आपके बीच आकर आपकी तकलीफ को करीब से देखने और हर संभव सेवा-सहयोग करने का प्रयास करूंगा'.

सम्राट चौधरी से की ये अपील

आगे पवन सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपील की और मदद मांगी. उन्होंने लिखा, 'हमारे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से नम्र निवेदन है की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर तेज किया जाए. जरूरतमंद परिवारों तक भोजन, पीने का पानी, दवाइयां और जरूरी राहत सामग्री पहुंचाई जाए. लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त नाव और अन्य संसाधनों की व्यवस्था हो. साथ ही जहां कटान का खतरा है, वहां तत्काल बचाव के ठोस इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी परिवार का घर और जमीन तबाही की भेंट न चढ़े'.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बाढ़ पीड़ितों को दिया सांत्वाना

इस तरह से पवन सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के साथ होने की बात कहीं. साथ ही उन्होंने सांत्वना भी दिया कि बाढ़ पीड़ित इस मुश्किल घड़ी में खुद को अकेला नहीं समझे. उनकी सेवा के साथ सहयोग और आवाज भी उठायेंगे. साथ ही पवन सिंह ने बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा के लिए भगवान से कामना भी की.

Also Read: बिहार में होगा 1,38,541 करोड़ रुपये का निवेश, बिजली को लेकर अगले 5 सालों के लिए सरकार का मास्टर प्लान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन