Bihar Flood: बाढ़ में भी चलता रहेगा मोबाइल नेटवर्क, 4G-5G को सैटेलाइट से जोड़ने की तैयारी

Updated:
विज्ञापन

4G-5G को सैटेलाइट से जोड़ने की तैयारी

Bihar Flood: नेपाल में हालिया आपदा के बाद बिहार में बाढ़ के दौरान संचार व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ी है. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 4G और 5G नेटवर्क को सैटेलाइट आधारित नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क से जोड़ने का सुझाव दिया है. इससे टावर या बिजली व्यवस्था खराब होने पर भी आपदा प्रभावित इलाकों में संपर्क बनाए रखने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

Bihar Flood, प्रह्लाद कुमार: नेपाल में हालिया आपदा के बाद बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संचार व्यवस्था को लेकर गंभीरता बढ़ गई है. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी ने कहा कि बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान निर्बाध संचार व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 4जी/5जी नेटवर्क को नॉन-टेरेस्ट्रियल नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा. प्राधिकरण की ओर से इस दिशा में नेपाल की घटना से काफी पहले से ही पहल और सुझाव दिए जाते रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

पूरी तरह ठप हो जाती है मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं

आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार बाढ़, भूकंप, चक्रवात या अन्य आपात स्थितियों में मोबाइल टावर और स्थलीय संचार नेटवर्क प्रभावित हो सकते हैं. कई बार बिजली आपूर्ति बाधित होने अथवा टावरों के क्षतिग्रस्त होने से मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह ठप हो जाती है. ऐसे में 4जी/5जी नेटवर्क को सैटेलाइट आधारित एनटी एन से जोड़ने पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में संचार व्यवस्था को वैकल्पिक सहारा मिल सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसरो और दूरसंचार विभाग में समन्वय का सुझाव

प्राधिकरण की ओर से सुझाव दिया गया है कि राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र , भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और दूरसंचार विभाग के बीच औपचारिक समन्वय स्थापित किया जाये. साथ ही सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स को भी इस संयुक्त प्रयास में शामिल किया जा सकता है.

इस व्यवस्था का उद्देश्य आपदा के समय संचार तंत्र को अधिक मजबूत और भरोसेमंद बनाना है. खासकर बाढ़ प्रभावित जिलों में प्रशासन, राहत एवं बचाव दल, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और आम लोगों के बीच संपर्क बनाए रखने में यह तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. प्राधिकरण ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी जिलाधिकारियों से इस विषय पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक सुझाव देने की अपेक्षा की है.

इसे भी पढ़ें: बिहार BPSC TRE 4 फॉर्म कैसे भरें? जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर फीस पेमेंट की पूरी प्रोसेस


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन