Ujiarpur Election Result 2020: राजद के आलोक कुमार मेहता जीते

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ujiarpur Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में समस्तीपुर जिला के विधानसभा क्रम संख्या 134 उजियारपुर सीट पर भाजपा-राजद के बीच कांटे की टक्कर के बीच आलोक कुमार मेहता जीत गये हैं.

विज्ञापन

Ujiarpur Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में समस्तीपुर जिला के विधानसभा क्रम संख्या 134 उजियारपुर सीट पर राजद के आलोक कुमार मेहता ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के शील कुमार राय को 23268 मतों के अंतर से हरा दिया है. आलोक कुमार मेहता को कुल 90601 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे शील कुमार राय को 67333 मत मिले.

विज्ञापन

उजियारपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने शील कुमार राय को अपना उम्मीदवार बनाया था. वहीं, महागठबंधन की ओर से राजद के आलोक कुमार मेहता मैदान में थे. इस सीट पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने भी प्रशांत कुमार पंकज को मैदान में उतारा है.

पिछले चुनावों की बात करें, तो 2015 में राजद के उम्मीदवार आलोक कुमार मेहता ने रालोसपा के कुमार अनंत को मात दी थी. राजद को 85466 वोट मिले थे. जबकि दूसरे नंबर पर रहे रालोसपा के कुमार अनंत को 38006 वोट मिले थे. हार का अंतर 47460 वोटों का था.

2010 के चुनाव में इस सीट से राजद के उम्मीदवार दुर्गा प्रसाद सिंह विधायक चुने गए थे. उन्होंने जदयू के रामलखन महतो को हराया था. जहां दुर्गा प्रसाद सिंह को को 42791 मत मिले थे, वहीं रामलखन महतो ने 29760 वोट हासिल किये थे. हार का अंतर 13031 वोटों का था.

Posted By: Pawan Singh

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन