Kurhani Election Result 2020: रिकाउंटिंग के बाज जीते राजद के अनिल सहनी

Updated:
विज्ञापन

Kurhani Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुजफ्फरपुर जिला के विधानसभा क्रम संख्या 93 कुढ़नी सीट पर बीजेपी-राजद के बीच कांटे की टक्कर में अनिल सहनी मामूली वोटों के अंतर से जीत गये.

विज्ञापन

Kurhani Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुजफ्फरपुर जिला के विधानसभा क्रम संख्या 93 कुढ़नी सीट पर राजद के अनिल सहनी ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी केदार प्रसाद गुप्ता को 712 मतों के अंतर से हरा दिया है. अनिल सहनी को कुल 77549 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे केदार प्रदास यादव को 77837 मत मिले.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुढ़नी विधानसभा सीट पर बीजेपी ने केदार प्रसाद गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया था. वहीं, महागठबंधन की ओर से राजेडी के अनिल कुमार सहनी चुनावी मैदान में थे. मुजफ्फपुर जिले के अंतर्गत आने वाली कुढ़नी विधानसभा सीट सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित है.

पिछले चुनावों की बात करें, तो 2015 में भाजपा उम्मीदवार केदार प्रसाद गुप्ता ने जेडीयू के मनोज कुमार सिंह को हराया था. केदार प्रसाद गुप्ता को 73227 वोट मिले थे. जबकि दूसरे नंबर पर रहे जेडीयू उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह को 61657 वोट मिले थे. हार का अंतर 11570 वोटों का था.

2010 के चुनाव में भी इस सीट से जदयू के मनोज कुमार सिंह विधायक चुने गए थे. उन्होंने लोजपा के बिजेंद्र चौधरी को हराया था. जहां मनोज कुमार सिंह को 36757 मत मिले थे, वहीं बिजेंद्र चौधरी ने 35187 वोट हासिल किये थे. हार का अंतर 1570 वोटों का था.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन