Kanti Election Result 2020: कांटी से राजद के इसराइल मंसूरी जीते
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Nov 2020 11:41 PM
Kanti Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुजफ्फरपुर जिला के विधानसभा क्रम संख्या 95 कांटी सीट पर जदयू-राजद के बीच कांटे की टक्कर में राजद के इसराइल मंसूरी ने जीत दर्ज की है.
Kanti Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुजफ्फरपुर जिला के विधानसभा क्रम संख्या 95 कांटी सीट पर राजद के इसराइल मंसूरी ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मोहम्मद जमाल को को 38567 मतों के अंतर से हरा दिया है. इसराइल मंसूरी को कुल 64458 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे .मोहम्मद जमाल को 25891 मत मिले.
कांटी विधानसभा सीट पर जदयू ने मोहम्मद जमाल को अपना उम्मीदवार बनाया था. वहीं, महागठबंधन की ओर से राजद के मोहम्मद इसराइल मंसूरी चुनावी मैदान में थे. वहीं लोजपा से विजय कुमार सिंह और निर्दलीय के तौर पर अजीत कुमार ने चुनाव लड़ा था.
पिछले चुनावों की बात करें, तो 2015 में निर्दलीय उम्मीदवार अशोक कुमार चौधरी ने हम पार्टी के अजीत कुमार को हराया था. अशोक कुमार चौधरी को 58111 वोट मिले थे. जबकि दूसरे नंबर पर रहे हम पार्टी के उम्मीदवार अजीत कुमार को 48836 वोट मिले थे. हार का अंतर 9275 वोटों का था.
2010 के चुनाव में भी इस सीट से में जेडीयू के उम्मीदवार अजीत कुमार विधायक चुने गए थे. उन्होंने राजद के मोहम्मद इसराइल को हराया था. जहां अजीत कुमार को 39648 मत मिले थे, वहीं मोहम्मद इसराइल ने 31233 वोट हासिल किये थे. हार का अंतर 8415 वोटों का था.
Posted By: pawan Singh
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










