ePaper

Chainpur Election Result: बसपा के जमा खां जीते, भाजपा रही दूसरे स्थान पर

Updated at : 10 Nov 2020 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
Chainpur Election Result: बसपा के जमा खां जीते, भाजपा रही दूसरे स्थान पर

Chainpur Election Result 2020: Chainpur Vidhan Sabha Election Result 2020, Chainpur Vidhan Sabha Chunav Result 2020, Chainpur Assembly Election Result Time & Date

विज्ञापन

Chainpur Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा सीट क्रम संख्या 206 पर 28 Oct 2020 को पहले चरण में मतदान हुआ था. यहां से बहुजन समाज पार्टी के मो जमा खां ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के वृज किशोर बिंद को 24294 मतों के अंतर से हरा दिया है. जमा खां को कुल 95245 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे बिंद को 70951 मत मिले हैं.

जिले के अधिकतर नक्सलग्रस्त इलाकों को समेटे 307795 मतदातावाले चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से इस बार 19 प्रत्याशी मैदान में थे. इसमें तीन बार विधायक चुने गये और मंत्री पद पर काबिज भाजपा के बृजकिशोर बिंद की प्रतिष्ठा दांव पर थे.

वहीं, पिछले चुनाव में महज 600 वोटों से पराजित हुए जमा खां इस बार बृजकिशोर बिंद के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी माने जा रहे थे.

2015 में बृजकिशोर तीसरी बार जीतकर यहां से विधायक बने थे. उनके और बसपा उम्मीदवार के बीच बेहद नजदीकी मामला था. 2015 में उन्होंने बसपा उम्मीदवार मोहम्मद जामा खान को सिर्फ 671 वोटों के अंतर से मात दी थी.

पहली बार बृजकिशोर 2009 के उपचुनाव में जीतकर विधायक बने थे. उसके बाद 2010 में दूसरी बार उन्होंने जीत हासिल की. उससे पहले अक्टूबर 2005 में RJD के महाबली सिंह चौथी बार यहां से जीते थे.

पहली बार वो 1995 में बसपा के टिकट पर, दूसरी बार 2000 में भी बसपा और तीसरी बार फरवरी 2005 में वो RJD के टिकट पर चुने गए. यहां अभी तक कुल चुनावों में 5 बार BJP, 3 बार कांग्रेस, 2-2 बार RJD, बसपा और 1-1 बार जनता पार्टी, जनसंघ और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी यहां से जीत चुकी है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन