बिहार में लगभग 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना, पार्टी का सिंबल होगा ”तुरहा बजाता व्यक्ति”: अनिल देसाई

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुंबई : शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव में लगभग 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. अनिल देसाई ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि शिवसेना का बिहार में किसी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है. राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई ने कहा, ”शिवसेना लगभग 50 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. हमने उन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जहां हमारे कार्यकर्ता जन कार्यों में शामिल हैं.”

अनिल देसााई ने कहा कि बिहार चुनाव में पार्टी का चुनाव चिह्न ”तुरहा बजाता व्यक्ति” होगा. इससे पहले, चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव में शिवसेना को उसका चुनाव चिन्ह ‘धनुष और तीर’ इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था, क्योंकि यह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के चुनाव चिन्ह ‘तीर’ से मिलता-जुलता है.

बिहार चुनाव में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री तथा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा प्रचार किये जाने के बारे में पूछे ��ाने पर देसाई ने कहा कि पार्टी और मुख्यमंत्री खुद इस बारे में जानकारी देंगे. शिवसेना ने बृहस्पतिवार को बिहार चुनाव में प्रचार करने वाले 22 नेताओं की सूची जारी की थी, जिसमें उद्धव ठाकरे के अलावा उनके बेटे तथा महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे का नाम भी शामिल था.

इसके अलावा इस सूची में सुभाष देसाई, संजय राउत, अनिल देसाई, विनायक राउत, अरविंद सावंत, प्रियंका चतुर्वेदी, राहुल शेवाले और कृपाल तुमाने का भी नाम था. बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिये तीन चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में 28 अक्टूबर, दूसरे चरण में तीन नवंबर और तीसरे चरण में सात नवंबर को मतदान होगा. मतगणना 10 नवंबर को होगी.

Upload By Samir Kumar

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन