एनडीए में टूट! Nitish Kumar पर Chirag Paswan की पार्टी का जबरदस्त हमला, 7 निश्चय को बताया भ्रष्टाचार
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Oct 2020 6:41 PM
Bihar vidhan sabha chunav 2020, NDA break, LJP attack nitish kumar : एनडीए के सहयोगी लोजपा ने नीतीश कुमार और जेडीयू पर निशाना साधा है.
Bihar election : बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है. पहले चरण के नामांकन के लिए नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है, लेकिन एनडीए में अभी तक सीट शेयरिंग का विवाद नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच एनडीए के सहयोगी लोजपा ने नीतीश कुमार और जेडीयू पर निशाना साधा है.
लोजपा के प्रवक्ता असरफ अंसारी ने नीतीश कुमार के महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय को लेकर जेडीयू सरकार पर निशाना साधा है. साथ ही कहा है कि ये योजना में की गति बहुत धीमी है.वहीं लोजपा ने कहा है कि राज्य में चिराग पासवान के सपने बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट पर ही बिहार आगे बढ़ सकता है.
जदयू ने दिया जवाब- लोजपा के इस हमले पर जदयू ने करारा जवाब दिया है. जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने ट्वीट कर कहा, ’15 साल पहले राज्य में सिर्फ 2.65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता स्थापित हुई थी जबकि माननीय नीतीश जी के कार्यकाल में 17 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता को दोबारा स्थापित किया गया साथ ही 4.6 लाख हेक्टेयर में नई सिंचाई क्षमता विकसित की गई. निश्चय से हुई तरक्की.’
उन्होंने आगे कहा है कि गांधी जी के विचारों को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी अपने विकास कार्यों और फैसलों के ज़रिए साकार कर रहे हैं. पूर्ण शराबबंदी के फैसले के ज़रिए बापू का नशामुक्त भारत का सपना पूरा किया गया. मुख्यमंत्री ने समाज के हर तबके के लिए विकास कार्य के ज़रिए बापू का सपना साकार किया है.
बता दें कि लोजपा ने कल पार्टी सांसदों की बैठक बुलाई है. चर्चा है कि एनडीए में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर इस बैठक में अंतिम फैसला लिया जा सकता है. चिराग पासवान बीते दो दिन से भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं
Posted by : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










