ePaper

Bihar Elections 2020: CM नीतीश ने किया नया चुनावी वादा, रिजर्वेशन को लेकर कही ये बात

Updated at : 29 Oct 2020 2:00 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Elections 2020: CM नीतीश ने किया नया चुनावी वादा, रिजर्वेशन को लेकर कही ये बात

Bihar Elections 2020 : गुरूवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया.

विज्ञापन

Bihar Elections 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान बुधवार को संपन्न हुआ. कोरोना काल में हो रहे चुनाव में राज्य में कल 54 फिसदी से ज्यादा मतदान हुआ. वहीं आज दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस लिए हैं. बिहार में सभी पार्टियों के फायरब्रांड नेता ताबड़़तोड़ कई रैलियां कर रहे हैं. इसी कड़ी में गुरूवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया.

मुझे वोट की चिंता नहीं – सीएम नीतीश 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे वोट की चिंता नहीं रहती है. इस बार कोरोना काल मे चुनाव की घोषणा हुई, काफी कम समय मिला. फिर काम करने का मौका मिला तो फिर आपके बीच आएंगे, अपाके साथ बैठेंगे और कोई समस्‍या शेष रह गई हो तो उसका समाधान करेंगे.

Also Read: बाल-बाल बचे मनोज तिवारी, बिहार चुनाव में हेलिकॉप्टर से करने वाले थे ताबड़तोड़ रैलियां
थारूओं को आबादी के हिसाब से मिलेगा रिजर्वेशन – सीएम नीतीश 

नीतीश कुमार ने चुनावी सभा में नया वादा करते हुए कहा कि यदि फिर काम करने का मौक मिला तो थारूओं को आबादी के हिसाब से रिजर्वेशन दिया जाएगा. बिहार चुनाव के मद्देनजर सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में आठ विधानसभाओं में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसका संचालन प्रदेश जदयू मुख्यालय के कर्पूरी सभागार से गुरुवार शाम छह बजे से किया जायेगा.

Also Read: चुनावी भाषण में गिरने-गिराने की बात कर रहे जाले से कांग्रेस प्रत्याशी खुद मंच से गिरे, आप भी देखिए ये Viral Video

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन