Bihar Election 2020: कहलगांव सीट के उम्मीदवार शुभानंद मुकेश व पवन यादव के पास कितनी है संपत्ति? जानें आपराधिक मामले सहित तमाम जानकारी…

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर: बिहार चुनाव 2020 के लिए नामांकन शुरू होने के पांचवें दिन कहलगांव विधानसभा सीट पर बुधवार को महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी शुभानंद मुकेश व एनडीए की तरफ से भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार यादव ने नामांकन दाखिल किया. दोनों उम्मीदवारों ने कहलगांव के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सुजय कुमार सिंह के कार्यालय में नामांकन किया. महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी शुभानंद मुकेश ने दो सेटों में और एनडीए के भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार यादव ने तीन सेटों में नामांकन के पर्चे भरे.

विज्ञापन

Bihar Election 2020 News: बिहार चुनाव 2020 के लिए नामांकन शुरू होने के पांचवें दिन कहलगांव विधानसभा सीट पर बुधवार को महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी शुभानंद मुकेश व एनडीए की तरफ से भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार यादव ने नामांकन दाखिल किया. दोनों उम्मीदवारों ने कहलगांव के निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम सुजय कुमार सिंह के कार्यालय में नामांकन किया. महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी शुभानंद मुकेश ने दो सेटों में और एनडीए के भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार यादव ने तीन सेटों में नामांकन के पर्चे भरे.

आपके शहर में

विज्ञापन

सदानंद सिंह के बदले उनके बेटे व कांग्रेस नेता शुभानंद मुकेश होंगे कांग्रेस उम्मीदवार

भागलपुर जिले में कहलगांव सीट पर मतदान 28 अक्टूबर को होना है. यह सीट एनडीए में भाजपा के खाते में आई है. जहां से भाजपा ने पवन कुमार यादव को प्रत्याशी बनाया है तो सामने इस बार सदानंद सिंह के बदले उनके बेटे व कांग्रेस नेता शुभानंद मुकेश होंगे. बिहार इलेक्शन 2020 लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ. जानते हैं दोनो उम्मीदवारों के बारे में-

कांग्रेस प्रत्याशी शुभानंद मुकेश के बारे में जानकारी…

– अभ्यर्थी : शुभानंद मुकेश

– पता : चौधरी टोला, कहलगांव

– पार्टी : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

– आपराधिक मामले : लंबित नहीं

– उपजीविका : टाटा कंपनी में एजीएम पद पर कार्यरत थे

– शैक्षणिक अर्हता : बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग

– चल संपत्ति कुल मूल्य (स्वयं) : 5290147

– चल संपत्ति कुल मूल्य (पति या पत्नी) : 3540299

– चल संपत्ति कुल मूल्य (आश्रित-1) : 923320

– स्व अर्जित स्थायी संपत्ति की क्रय कीमत (स्वयं) : 6000000

– स्व अर्जित स्थायी संपत्ति की क्रय कीमत (पति या पत्नी) : 358880

– स्व अर्जित संपत्ति का कुल बाजार मूल्य : 8000000

– विरासती संपत्ति का कुल बाजार मूल्य : 17200000

– स्व अर्जित संपत्ति का कुल बाजार मूल्य (पति या पत्नी) : 1600000

– बैंक ऋण (ज्वाइंट एकाउंट) : 9110641

भाजपा प्रत्याशी पवन कुमार यादव के बारे में जानकारी…

– अभ्यर्थी : पवन कुमार यादव

– पता : डोमनखुठारी, पीरपैंती, भागलपुर

– पार्टी : भारतीय जनता पार्टी

– आपराधिक मामले : एनटीपीसी कहलगांव थाना कांड संख्या 14/16, 400/2015, 388/15, 341/2010 और मुंगेर कोतवाली थाना कांड संख्या 403/17

– आपराधिक मामले में दोष सिद्ध : शून्य

– उपजीविका : समाजसेवा व राजनीति

– शैक्षिक अर्हता : इंटरमीडिएट (कॉमर्स)

– चल संपत्ति का मूल्य (स्वयं) : 4319925

– चल संपत्ति का मूल्य (स्पाउज) : 3455505

– चल संपत्ति का मूल्य (अविभक्त कुटुंब) : 60808

– चल संपत्ति का मूल्य (आश्रित-1) : 915576

– चल संपत्ति का मूल्य (आश्रित-2) : 574122

– स्व अर्जित अचल संपत्ति का मूल्य : 4882000

– अचल संपत्ति के विकास में खर्च : 1202350

– स्व अर्जित संपत्ति का कुल मूल्य : 17585000

– विरासती संपत्ति का कुल मूल्य : 9250000

– बैंक लोन : 2794008

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन