ePaper

Bihar Election 2020: बिहार के 150 सीटों पर अकेली लड़ेगी पप्पू यादव की जाप पार्टी, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा टिकट...

Updated at : 29 Aug 2020 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: बिहार के 150 सीटों पर अकेली लड़ेगी पप्पू यादव की जाप पार्टी, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा टिकट...

पटना: जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बिहार विधानसभा चुनाव में 150 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया है. वहीं, बाकी सीटों पर सामान्य विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे. 80 प्रतिशत सीटों पर युवा, जिसमें 30 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा भी की है.

पटना के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जाप दल

यादव ने कहा कि बिहार के हालात पर किये गये सर्वे के अनुसार जाप बिहार की जनता की पहली पसंद है. इसके बाद पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि पार्टी 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.उन्होंने कहा कि हम पटना के सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. पटना के दोनों सांसद, अधिकतर विधायक, शहरी विकास मंत्री और मेयर भाजपा के हैं, लेकिन फिर भी पटना देश का सबसे गंदा शहर है. हम सत्ता में आये तो तीन साल के अंदर पटना को एशिया का सबसे स्वच्छ शहर बनायेंगे.

Also Read: Bihar Election 2020: बिहार के इस सीट पर बसपा से टिकट लेने की होड़, राजद से दो बार विधायक रहे नेता भी रेस में…
सितंबर के अंतिम सप्ताह में उम्मीदवारों की घोषणा

उन्होंने कहा कि पार्टी अगले सप्ताह प्रतिज्ञा पत्र जारी करेगी और सितंबर के अंतिम सप्ताह में उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी. मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखलाक अहमद, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एज़ाज अहमद, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश लालू, राष्ट्रीय सचिव हरे राम महतो, महिला नेत्री शबाना जमाल एवं छात्र परिषद के प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार उपस्थित थे.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन