ePaper

Bihar Election 2020 : भाजपा ने दूसरे चरण में सवर्णों का रखा ख्याल, 46 में दी 22 सीटें, दो पूर्व एमपी को किया एडजस्ट

Updated at : 12 Oct 2020 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020 : भाजपा ने दूसरे चरण में सवर्णों का रखा ख्याल, 46 में दी 22 सीटें, दो पूर्व एमपी को किया एडजस्ट

Bihar Election 2020 : अब तक भाजपा ने दोनों चरणों को मिलाकर 75 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिसमें 38 सीटें सवर्ण को ही दी गयी है.

विज्ञापन

भाजपा ने दूसरे चरण में भी सवर्णों पर ही भरोसा जताया है. इस बार 46 में 22 सीटें सवर्ण वर्ग को ही दी गयी है. पहले चरण की 29 सीटों में 16 सवर्ण को सीटें दी गयी थी. इस तरह अब तक भाजपा ने दोनों चरणों को मिलाकर 75 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जिसमें 38 सीटें सवर्ण को ही दी गयी है.

इस बार 46 सीटों में जिन्हें उम्मीदवार बनाया गया है, उसमें सबसे ज्यादा 11 राजपूत, पांच भूमिहार, चार ब्राम्हण और दो कायस्थ हैं. इसके अलावा आठ यादव, दो कुर्मी, दो कुशवाहा, चार वैश्य, एक चौरसिया और सात एससी को टिकट दिया गया है. जिन सात एससी समुदाय के लोगों को टिकट दिया गया है, उसमें पांच पासवान और दो मांझी समुदाय के हैं.

इधर पार्टी ने अब तक जिन दो पूर्व सांसदों का टिकट कटा था, उन्हें भी एडजस्ट किया है. इसमें पहले फेज में गया से हरि मांझी और इस बार सीवान से ओम प्रकाश यादव को विधायक का टिकट दिया गया है.

वहीं, बेतिया से रेणु देवी को टिकट दिया गया है. वह अमित शाह की टीम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रही थीं. इसके अलावा मनेर से पहली बार पार्टी ने प्रवक्ता निखिल आनंद को उम्मीदवार बनाया है.

वह करीब डेढ़ साल पहले पार्टी में आये थे और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने उन्हें प्रवक्ता बनाया था. वह पूर्व विधायक भगवान सिंह के पौत्र हैं और जेएनयू से पढ़े हैं. पेशे पत्रकार रहे निखिल आनंद ने एमफिल और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है.

उम्मीदवारों की सूची

  1. नौतन नारायण प्रसाद

  2. चनपटिया उमाकांत सिंह

  3. बेतिया रेणु देवी

  4. हरसिद्धि (अजा) कृष्णानंद पासवान

  5. गोविंदगंज सुनील मणि त्रिपाठी

  6. कल्याणपुर सचिनेंद्र प्रसाद सिंह

  7. पिपरा श्यामबाबू प्रसाद सिंह

  8. मधुबन राणा रणधीर सिंह

  9. सीतामढ़ी डॉ मिथिलेश कुमार

  10. राजनगर (अजा) रामप्रीत पासवान

  11. झंझारपुर नीतीश मिश्रा

  12. बरुराज अरुण कुमार सिंह

  13. पारू अशोक कुमार सिंह

  14. बैकुंठपुर मिथिलेश तिवारी

  15. बरौली रामप्रवेश राय

  16. गोपालगंज सुभाष सिंह

  17. सीवान ओमप्रकाश यादव

  18. दरौली (अजा) रामायण मांझी

  19. दरौंधा करनजीत सिंह

  20. गोरियाकोठी देवेशकांत सिंह

  21. तरैया जनक सिंह

  22. छपरा डॉ सीएन गुप्ता

  23. गड़खा (अजा) ज्ञानचंद मांझी

  24. अमनौर कृष्ण कुमार मंटू

  25. सोनपुर विनय कुमार सिंह

  26. हाजीपुर अवधेश सिंह

  27. लालगंज संजय कुमार सिंह

  28. राघोपुर सतीश कुमार यादव

  29. उजियारपुर शील कुमार राय

  30. मोहिउद्दीननगर राजेश सिंह

  31. रोसड़ा (अजा) वीरेंद्र पासवान

  32. बछवाड़ा सुरेंद्र मेहता

  33. बेगुसराय कुंदन सिंह

  34. बखरी (अजा) रामशंकर पासवान

  35. बिहपुर कुमार शैलेंद्र

  36. पीरपैंती (अजा) ललन कु पासवान

  37. भागलपुर रोहित पांडेय

  38. बिहारशरीफ डॉ सुनील कुमार

  39. बख्तियारपुर रणविजय सिंह

  40. दीघा संजीव चौरसिया

  41. बांकीपुर नितिन नवीन

  42. कुम्हरार अरुण कुमार सिन्हा

  43. पटना साहिब नंद किशोर यादव

  44. फतुहा सत्येंद्र सिंह

  45. दानापुर आशा सिन्हा

  46. मनेर निखिल आनंद

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन