ePaper

Bihar Chunav 2020: दूसरे चरण के 23 सीटों पर एक भी महिला प्रत्याशी नहीं, जानें किस सीट पर ट्रांसजेंडर है उम्मीदवार

Updated at : 31 Oct 2020 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Chunav 2020: दूसरे चरण के 23 सीटों पर एक भी महिला प्रत्याशी नहीं, जानें किस सीट पर ट्रांसजेंडर है उम्मीदवार

Bihar Chunav 2020 News: विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण तीन नवंबर को संपन्न होगा. इस चरण में 17 जिलाें के 94 विधानसभा क्षेत्र है़

विज्ञापन

Bihar Chunav 2020 News Update: विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण तीन नवंबर को संपन्न होगा. इस चरण में 17 जिलाें के 94 विधानसभा क्षेत्र है़ चुनाव आयोग इन जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारी पूरी कर चुका है.

अपनी जीत सुनिश्चित करने को कुल 1463 उम्मीदवार प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं. महिला उम्मीदवारों की बात करें, तो 94 सीटों पर उनकी संख्या मात्र 146 है. 23 विधानसभा क्षेत्रों में एक भी महिला उम्मीदवार नहीं है. Bihar Election 2020 से जुड़ी हर खबर के लिये बने रहिये prabhatkhabar.com पर.

दूसरे चरण में कुल सीटों में एक दर्जन सीट एससी के लिए आरक्षित हैं. इस चरण में एक ट्रांसजेंडर भी चुनाव लड़ रहे हैं. वह गोपालगंज की हथुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार है. यहां एक भी महिला मैदान में नहीं है.

कुल मतदाताओं की संख्या 2.86 करोड़ के करीब हैं. दूसरे चरण में सबसे अधिक सारण के 10 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे.

वहीं, शिवहर में मात्र एक ही विधानसभा क्षेत्र है़ पटना में नौ विधानसभा क्षेत्रों बख्तियारपुर, दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, मनेर व फुलवारीशरीफ में भी तीन नवंबर को वोट डाले जायेंगे.

Also Read: Bihar Assembly Election : खगड़िया में नीतीश ने जताया आधी आबादी पर भरोसा, 50 प्रतिशत सीटों पर उतारे महिला उम्मीदवार
किस जिले की कितनी सीटों पर पड़ेंगे वोट

पश्चिमी चंपारण की तीन, पूर्वी चंपारण में छह, शिवहर एक, सीतामढ़ी तीन, मधुबनी चार, दरभंगा पांच, मुजफ्फरपुर पांच, गोपालगंज छह, सीवान आठ, सारण 10, वैशाली छह, समस्तीपुर पांच, बेगूसराय सात, खगड़िया चार, भागलपुर पांच, नालंदा सात तथा पटना के नौ विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जायेंगे.

दूसरा चरण : एक नजर

  • मतदान केंद्र (पीएस) 41,362

    • मतदान स्थल(पीएसएल) 18,823

    • कुल उम्मीदवार 1463

    • पुरुष प्रत्याशी 1316

    • महिला प्रत्याशी 146

    • ट्रांसजेंडर प्रत्याशी 01

    • कुल वोटर 28550285

    • पुरुष वोटर 15033034

    • महिला वोटर 13516271

    • ट्रांसजेंडर वोटर 980

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन