बिहार विधानसभा चुनाव 2020: बिहार चुनाव में ड्यूटी के दौरान कर्मी की मौत पर अब 30 लाख का मुआवजा, इन कर्मियों के लिए बढ़ाई गई राशि…

Updated:
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव 2020, पटना: चुनाव ड्यूटी के दौरान सरकारी और गैर सरकारी कर्मियों की मौत होने पर उनके परिजनों को 30 लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा. पहले यह राशि 25 लाख थी. इस बार इसमें पांच लाख की बढ़ोतरी की गयी है.

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव 2020, पटना: चुनाव ड्यूटी के दौरान सरकारी और गैर सरकारी कर्मियों की मौत होने पर उनके परिजनों को 30 लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा. पहले यह राशि 25 लाख थी. इस बार इसमें पांच लाख की बढ़ोतरी की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कोरोना के कारण भी ड्यूटी के समय मौत होने पर दी जायेगी अनुग्रह राशि

यह अनुग्रह राशि कोरोना के कारण भी ड्यूटी के समय मौत होने पर दी जायेगी. इसके अलावा किसी तरह की हिंसा, उग्रवादी या असामाजिक तत्वों की हिंसात्मक कार्रवाई, माइंस विस्फोट, बम विस्फोट, शस्त्र से आक्रमण समेत ऐसी किसी भी घटना में मौत या अपंग होने पर मुआवजा दिया जायेगा. वित्त विभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की.

इन कर्मियों को मिलेगा मुआवजा 

इसमें यह कहा गया है कि चुनाव से से संबंधित किसी भी कार्य में लगाये गये सभी व्यक्तियों को यह सुविधा मिलेगी. इसमें अधिकारी के अलावा पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी, दंडाधिकारी, चौकीदार, ग्राम रक्षा दल के सदस्य, चालक, पुलिस पदाधिकारी, आरक्षी, गृह रक्षक, केंद्रीय सुरक्षा बलों के सदस्य शामिल हैं.

Posted By: Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन