बिहार चुनाव : लालू प्रसाद के मुस्लिम-यादव वोटबैंक पर ओवैसी की नजर, आरजेडी को झटका देने के लिए तैयार किया ये सियासी प्लान

Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की राजनीति शुरू हो गयी है. इसी क्रम में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं समाजवादी जनता दल डेमोक्रेटिक के अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद यादव ने मिल कर चुनाव लड़ने की शनिवार को घोषणा की. ओवैसी और देवेंद्र यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर पटना में कहा कि 24 सितंबर तक सीटों के चयन का फैसला लिया जायेगा. दोनों दल मिल कर संयुक्त जनतांत्रिक सेकुलर गठबंधन बनाने का निर्णय लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

देवेंद्र यादव को इसका संयोजक नियुक्त किया गया है. एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तारूल इमाम इसके सह संयोजक होंगे. दोनों नेता 24 सितंबर के बाद किसी भी दिन सीट और उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ओवैसी और देवेंद्र यादव ने कहा कि तीस सालों से राज्य की जनता लालू प्रसाद और नीतीश कुमार को झेल रही है. उन्होंने कहा कि यही पहली ताकत होगी. गठबंधन किसी भी भ्रष्टाचारी और आपराधिक छवि वालों को उम्मीदवार नहीं देवेंद्र यादव ने बताया कि गठबंधन को और बड़ा करने के लिए कई पार्टियों से बात चल रही है.

इस दौरान ओवैसी ने राजद और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग हमें वोटकटवा कहते हैं, वे 2019 के चुनाव में हुए अपने हश्र को याद कर लें. मुस्लिम वोटरों पर किसी का अधिकार नहीं है. कोई मुस्लिम वोटरों पर किस हैसियत से दावा करता है यह समझ में नहीं आता है. उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत के लिए राजद जिम्मेदार होगी.

Also Read: जानिए बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की अधिसूचना कब होगी जारी

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन