Bihar Election 2020 : चुनावी रैलियों में जुटने वाली भीड़ क्या कोरोना ‘प्रूफ’ है, कांग्रेस ने BJP से पूछा सवाल

Updated:
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Election 2020 News Update कांग्रेस नेता अजय राय ने आरोप लगाया है कि कोरोना वायरस के नाम पर वाराणसी में सैकड़ों वर्ष पुरानी धार्मिक परंपराओं को रोका जा रहा है. वहीं, बिहार में भाजपा द्वारा चुनावी रैलियां की जा रही हैं. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार चुनाव में रैलियों में होने वाली भीड़ से क्या संक्रमण नहीं फैल सकता. उन्होंने सवाल किया, ‘‘बिहार की रैलियों में जुटने वाली भीड़ क्या कोरोना ‘प्रूफ’ है.”

विज्ञापन

कांग्रेस नेता अजय राय ने आरोप लगाया है कि कोरोना वायरस के नाम पर वाराणसी में सैकड़ों वर्ष पुरानी धार्मिक परंपराओं को रोका जा रहा है. वहीं, बिहार में भाजपा द्वारा चुनावी रैलियां की जा रही हैं. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार चुनाव में रैलियों में होने वाली भीड़ से क्या संक्रमण नहीं फैल सकता. उन्होंने सवाल किया, ‘‘बिहार की रैलियों में जुटने वाली भीड़ क्या कोरोना ‘प्रूफ’ है.”

आपके शहर में

विज्ञापन

कांग्रेस नेता अजय राय ने वाराणसी में जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए दावा किया कि भाजपा की प्रदेश सरकार में ‘अपराधी’ भी विधायक बन गये हैं और कई पर संगीन आरोप हैं. उन्होंने ऐसे विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुनकरों के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र लिखा था. बैठक में प्रियंका के पत्र पर चर्चा करने के बाद तय किया गया कि कांग्रेस काशी में बुनकरों के साथ मिलकर संघर्ष को आगे बढ़ाएगी.

Also Read: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में हार तय देखकर BJP को याद आया पाकिस्तान : कांग्रेस
Also Read: बिहार चुनाव 2020 : एनडीए में दम हो तो 5 साल की उपलब्धियों पर जारी करे श्वेत पत्र : सचिन पायलट

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन