ePaper

Aurangabad Election Result : आनंद शंकर ने जीत दर्ज की, भाजपा के रामाधार दूसरे नंबर पर

Updated at : 10 Nov 2020 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad Election Result : आनंद शंकर ने जीत दर्ज की, भाजपा के रामाधार दूसरे नंबर पर

Aurangabad Election Result 2020: Aurangabad Vidhan Sabha Election Result 2020, Aurangabad Vidhan Sabha Chunav Result 2020, Aurangabad Assembly Election Result Time & Date

विज्ञापन

Aurangabad Vidhan Sabha Election Result 2020, News Updates: औरंगाबाद जिले के औरंगाबाद विधानसभा सीट क्रम संख्या 223 पर 28 Oct 2020 को पहले चरण में मतदान हुआ था. यहां से कांग्रेस के आनंद शंकर ने जीत दर्ज कर ली है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रामाधार सिंह को 2063 मतों के अंतर से हरा दिया है. आनंद को कुल 69472 मत प्राप्त हुए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे रामाधार को 67409 मत मिले हैं.

जिले में औरंगाबाद विस सीट सबसे हॉट मानी जाती है. इस चुनाव में एनडीए प्रत्याशी के रूप में भाजपा की ओर से रामाधार सिंह व कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शंकर सिंह के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा था. भाजपा प्रत्याशी रामाधार सिंह पहले चार बार विधायक रह चुके हैं. 2010 में जीत के बाद सूबे में सहकारिता मंत्री भी बने थे. 2015 में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शंकर सिंह ने इन्हें मात दी.

2015 में आनंद शंकर सिंह ने यहां जीत दर्ज कर BJP के रामाधार सिंह के वर्चस्व को खत्म किया था. पिछले चुनाव में आनंद शंकर सिंह ने रामाधार सिंह को 18,398 वोटों से मात दी थी. BJP के रामाधार सिंह पहली बार 1995, दूसरी बार फरवरी 2005, तीसरी बार अक्टूबर 2005 और चौथी बार 2010 में जीतकर यहां से विधायक बने थे.

कुल चुनावों में अभी तक 6 बार कांग्रेस, 4 बार BJP, 2 बार प्रजा सोशलिस्ट पार्टी और 1-1 बार RJD, कांग्रेस (ओ), स्वतंत्र पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार यहां से जीत चुके हैं. इस सीट पर यादव और राजपूत वोटर अहम भूमिका में हैं. इस सीट पर ज्यादातर संतोषजनक वोटिंग प्रतिशत दर्ज किया जाता है. 16 चुनावों में 6 बार यहां 50 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन