Bihar crime: पटना में मौज-मस्ती के लिए बेटे ने पिता से मांगी रकम, मना करने पर ईंट से कुचकर कर दी हत्या

Updated:
विज्ञापन

पटना से सटे दानापुर में एक कलियुगी बेटे ने अपने पिता से मोटी रकम की मांग की. पेशे से किसान पिता ने जब पैसे देने से मना किया तो, आरोपी बेटे ने अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी.

विज्ञापन

पटना से सटे दानापुर में एक रिश्तों की बेरहमी से हत्या करने का अनोखा मामला सामने आया है. इस खबर को पढ़ने के बाद आपकी रूह के साथ-साथ तक आत्मा कांप उठेगी. दरअसल, परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा गांव में देर रात एक बेटे ने पैसे की मांग करते अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. इधर, सूचना मिलने के बाद आरोपी कलियुगी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ईंट से कुचकर कर दी हत्या

मिल रही जानकारी के अनुसार आरोपी सागर ने अपने पिता से पैसे की डिमांड की थी. जब पिता ने पैसे देने में आनाकानी की तो, इस बात से सागर बुरी तरीके से भड़क गया और अपने पिता की बेरहमी से पिटाई की. इससे भी जब उसका जी नहीं भरा तो उसने ईंट से कुचकर अपने पिता की विभत्स तरीके से हत्या कर दी. कलियुगी बेटे की इस करतूत से जहां पूरा गांव शर्मशार है, वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

मौज-मस्ती के लिए मांग रहा था मोटी रकम

जानकारी के अनुसार मृतक पेशे से किसान था. जिसकी पहचान देवेन्द्र सिंह के रूप में हुई है. देवेंद्र के दो बेटे हैं. सागर व साहिल. ग्रामीणों की माने तो किसान देवेन्द्र अपने बड़े बेटे सागर को काफी पढ़ाने लिखाने का प्रयास किया. लेकिन उसका मन कहीं और रमा हुआ था. बीते कुछ दिनों से सागर मौज-मस्ती करने के लिए मोटी रकम की मांग कर रहा था. इसी को लेकर पिता-पुत्र के बीच बीती रात शनिवार को विवाद हुआ. इसके बाद आरोपी ने अपने पिता की ईंट से कुचकर हत्या कर दी.

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

हादसे के बाद शोरगुल सुनकर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने आरोपी बेटे को पकड़ लिया. इधर मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया. मौका-ए-वारदात से पुलिस ने ईंट व एक खून से सने डंडे को भी जब्त किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन