पटना में मनचलों ने 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया अपलोड
Bihar crime news: पटना से सटे दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र में दो मनचलों ने एक किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना की पुष्टि पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने की है.
Bihar crime: बिहार की राजधानी पटना से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. यहां बदमाशों ने एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है. इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है. घटना पटना से सटे दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की है. कांड की पुष्टि पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने की है.
आपके शहर में
जानकरी के मुताबिक किशोरी शौच के लिए घर से बाहर निकली हुई थी. इसी दौरान दो मनचलों ने किशोरी को पकड़ लिया और सुनसान जगह पर लेकर जाकर उसके साथ बारी-बारी से गलत काम किया. घटना रविवार की देर शाम की है. घटना के बाद पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी .
पीड़िता ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने घटना का वीडियो बना लिया था. जिसे बदमाशों ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है. उसने लोक लाज के चलते कांड के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था. पीड़िता ने थाने में आवेदन देते हुए न्याय की गुहार लगायी है.
बता दें कि वारदात की पुष्टि पालीगंज एएसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने की है. एएसपी ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में दो युवकों को आरोपी बनाया गया है. पीड़िता को मेडिकल जांच कराने के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए