Bihar: नालंदा में जदयू कार्यकर्ता की हत्या, घर से बुलाकर चाकू से किया हमला, बाद में गोली मारकर भागे बदमाश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2022 10:32 AM
Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में बेखौफ अपराधियों ने एक जदयू नेता की हत्या गोली मारकर कर दी. जदयू कार्यकर्ता सोनेलाल की हत्या अपराधियों ने उन्हें घर से बुलाकर कर दी. पहले चाकू से हमला किया गया और उसके बाद गोली मार दी गयी.
Bihar Crime News: बिहार के नालंदा में अपराधियों ने बेखौफ होने का परिचय दिया है. जहां जदयू के एक कार्यकर्ता की हत्या गोली मारकर कर दी गयी. अपराधियों ने जदयू नेता को घर से बुलाया और कुछ ही दूरी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. मृतक की पहचान जेडीयू नेता सोनेलाल के रूप में हुई है. वहीं मामले की जांच में पुलिस जुट गयी है.
नालंदा में जदयू नेता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है मृतक सोनेलाल जदयू से जुड़े हुए थे. तेल्हाड़ा के सैदपुर निवासी सोनेलाल छठ महापर्व के दौरान प्रसाद खाकर अपने घर में ही बैठे हुए थे. अचानक उन्हें किसी का फोन आ गया और वो बाहर निकल गये. थोड़ी ही दूरी पर लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो दौड़कर उस ओर भागे.
Also Read: Bihar: मधेपुरा में कुख्यात वारंटी को दबोचने अकेले टूट पड़ा चौकीदार, अपराधियों ने मार दी गोली, शहीद
जदयू नेता सोनेलाल घर से कुछ ही दूरी पर अचेत गिरे हुए पाए गये. उनपर अपराधियों ने पहले चाकू से हमला किया और उसके बाद गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी. उधर हत्या के मामले पर जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने दुख प्रकट किया. सांसद ने अपराधियों की गिरफ्तारी करने की भी मांग की है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










