कैमूर में पूर्व प्रमुख के होटल में चल रहा था देह व्यापार का खेल, 5 युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में धराये

Updated:
विज्ञापन

Bihar crime: कैमूर के एक होटल में छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया है. रेड कार्रवाई में पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक स्थिति में पांच युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी आरोपियों को अपने साथ थाने लेकर गयी है.

विज्ञापन

Crime news: कैमूर पुलिस ने शहर के एक होटल में चल रहे देह व्यापार के कांड का खुलासा किया है. जानकारी के मुताबिक यह होटल कैमूर के पूर्व प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र गुप्ता का है. मामले के बारे में पुलिस को गुप्त इनपुट मिले थे. जिसके बाद पुलिस ने पहले ग्राहक बनकर होटल की टोह ली. मामले की पुष्टि होते ही पुलिस ने टीम बनाकर होटल पर अचानक धावा बोल दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

5 युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक होटल शहर के जाने-माने नेता धर्मेंद्र गुप्ता का है. वे यहां से पूर्व प्रमुख भी रह चुके हैं. रेड कार्रवाई में पुलिस ने होटल से रंगे हाथों आपत्तिजनक स्थिति में पांच युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी आरोपियों को अपने साथ थाने लेकर गयी है. इधर, रेड कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद शहर में होटल संचालकों के बीच हड़कंप मच गया. वहीं, जिस होटल में रेड कार्रवाई चल रही थी. उसके आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी.

युवक-युवतियों की कराई जा रही पहचान

हालांकि, इस रेड कार्रवाई के बारे में पुलिस के किसी बड़े अधिकारी ने बायन देने से मना कर दिया है. पुलिस ने बताया कि फिलाहल गिरफ्तार युवक-युवतियों की पहचान करायी जा रही ही. जिसके बाद उनके खिलाफ कानून के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गयी थी. अभी जांच की जा रही है. जांच प्रकिया पूरी होने के बाद स्पष्ट स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी.

अपडेट किया जा रहा है…..

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन