पटना में बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या की, जानें क्या है मामला
Bihar crime: बिहार की राजधानी पटना से सटे दुल्हिन बाजार में बदमाशों ने घर में घुसकर एक बुजुर्ग सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी. घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है.
Bihar crime: बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बदमाशों ने एक एक सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी. घटना पटना के दुल्हिन बाजार की है. घटना के बाद उग्र लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हो-हंगामा किया. इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया.
आपके शहर में
मृतक सब्जी विक्रेता की पहचान दुल्हिन बाजार थानाक्षेत्र निवासी पहलू यादव के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक शव को लोगों ने सबसे पहले देखा था. शव बंद कमरे से बरामद किया गया है. घटना के बाद उग्र लोगों ने पालीगंज-मसौढ़ी मार्ग पर शव को रखकर जमकर हो-हंगमा किया.
इधर, मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले जाम को हटवाया. जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया. मृतक पहलू यादव की उम्र लगभग 75 साल है. घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने मुताबिक बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए