Bihar: समस्तीपुर में लगातार दूसरी डकैती से हड़कंप, आभूषण दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट के बाद बदमाश फरार

Updated at : 06 Dec 2022 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: समस्तीपुर में लगातार दूसरी डकैती से हड़कंप, आभूषण दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट के बाद बदमाश फरार

Bihar Crime News: समस्तीपुर में फिर एकबार लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. सिनेमाहॉल संचालिका के घर में लूट के बाद अब आभूषण दुकान में लूटपाट किया गया है. हथियारबंद अपराधी नकदी और आभूषण लूटकर फरार हो गये.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले में फिर एकबार लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. हथियारों से लैश अपराधियों ने दिनदहाड़े एक आभूषण के दुकान में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में हीरा ज्वेलर्स को निशाना बनाया और नकदी व ज्वेलरी लूटकर फरार हो गये.

करीब आधा दर्जन बदमाश एकसाथ दुकान में घुसे

समस्तीपुर में अपराधी बेखौफ होने का परिचय दे रहे हैं. पहले अहले सुबह एक सिनेमाहॉल संचालिका के घर में घुसकर भीषण डकैती को अंजाम दिया गया और अब आभूषण दुकान में घुसकर दिनदहाड़े लूटपाट करके फरार हुए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना मंगलवार की है जब करीब आधा दर्जन बदमाश एकसाथ दुकान में प्रवेश कर गये और कर्मियों को बंधक बना लिया.

नकद और आभूषण लूटकर फरार

बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर लूटपाट शुरू कर दिया. इस दौरान अंदर जब कर्मियों ने विरोध किया तो मारपीट किये जाने की भी सूचना है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारी मात्रा में नकद और आभूषण लूटकर बदमाश फरार हो गये. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. सीसीटीवी फुटेज व अन्य तरीके से जांच की जा रही है.

Also Read: समस्तीपुर में सिनेमा हॉल के मालिक के घर बड़ी डकैती, 30 लाख से ज्यादा की ज्वेलरी और कैश लेकर भागे
लूट की लगातार दूसरी घटना

बता दें कि समस्तीपुर के नगर थाना क्षेत्र में भोला टॉकीज सिनेमा हॉल की संचालिका के घर में 10 की संख्या में हथिारबंद बदमाश घुस गये थे और भीषण डकैती को अंजाम दिया था. हथियार के बल पर गृहस्वामी को कब्जे में लेने के बाद लाखों रुपये मूल्य के आभूषण व नकदी वगैरह लेकर फरार हो गये थे. अभी इस घटना की जांच शुरू ही हुई कि दूसरी बड़ी घटना सामने आ गयी.

लोगों में खौफ, पुलिस के सामने चुनौती

लूट की इन घटनाओं ने स्थानीय लोगों और कारोबारियों में दहशत पैदा कर दिया है. अपराधी जिस तरह बेखौफ होकर एक के बाद एक करके लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं इससे पुलिस प्रशासन की भी चिंता और चुनौती दोनों बढ़ गयी है. वरीय अधिकारी मौके पर जाकर मामले की जांच कर रहे हैं.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन