गया के दिग्घी तालाब के किनारे लावारिस हालत में पड़ा मिला सिपाही का शव, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2022 9:17 PM
Bihar crime: गया के दिग्घी तलाब के किनारे से पुलिस ने एक सिपाही के शव को बरामद किया है. शव मिलने की सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है.
गया: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के दिग्घी तलाब के किनारे लावारिस हालत में एक सिपाही का शव बरामद किया गया. मृतक सिपाही की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है. इलाके में शव मिलने की सूचना जंगल में लगी आग के तरह फैल गयी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.
मामले को लेकर सिविल लाइंस थानाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया कि उनको स्थानीय लोगों ने सिपही के शव के बारे में सूचना दी थी. मृतक सिपाही के घर पर सूचना दे दी गई है. जानकारी के मुताबिक सुबह में आस-पास के लोग तालाब के घूमने के लिए गए थे. इसी दौरान उनको सिपाही का शव नजर आया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने बताया कि मृतक सिपाही संजीव कुमार पुलिस लाइन में रहता था.
थानाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने बताया कि मृतक सिपाही संजीव कुमार जहानाबाद जिले के टेहटा का रहने थे. वे गया पुलिस लाइन में पदस्थापित थे. मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले है. शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया है. जांच-रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. इधर, घटना कि सूचना मिलने के बाद मृतक सिपाही के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










