Bihar Corona News: पटना AIIMS में कोरोना से 6 साल के मासूम बच्चे की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2022 2:59 PM

विज्ञापन

पटना एम्स (File)

Bihar Corona News बिहार में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच पटना एम्स (AIIMS Patna) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है कि पटना एम्स में भर्ती एक 6 साल के बच्चे की मौत कोरोना के इलाज के दौरान हो गई है.

विज्ञापन

Bihar Corona News बिहार में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच पटना एम्स (AIIMS Patna) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है कि पटना एम्स में भर्ती एक 6 साल के बच्चे की मौत कोरोना के इलाज के दौरान हो गई है. बता दें कि कोरोना की तीसरी लहर में सबसे ज्यादा बच्चों और कम उम्र के लोगों पर खतरा बढ़ने की संभावना पहले से ही जताई जा रही है.

पटना एम्स में इन दिनों लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है. इस बीच राजधानी पटना स्थित एम्स में एक छह साल के बच्चे की कोरोना से मौत की खबर के बाद लोगों को अपने बच्चों को सुरक्षित रखने की चिंताएं बढ़ गई है. पटना एम्स कोरोना ऑफिसर डॉक्टर संजीव कुमार ने बताया कि एक बच्चे की मौत कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान हुई हैं.

डॉक्टर संजीव कुमार ने लोगों से अपील किया है कि बच्चे और बुजुर्ग महिलाओं समेत सभी उम्र के लोगों को भीड़ भाड़ में जाने से परहेज करना चाहिए. इसके अलावा मास्क लगाएं और कोरोना से बचने के लिए जारी की गई जरूरी कोविड गाइडलाइन और नियमों का पालन अवश्य करें.

इससे पहले बिहार की राजधानी पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में रविवार को तीन साल के बच्चे को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है. इस बारे में जानकारी देते हुए आइजीआइएमएस (IGIMS) के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि तीन साल के बच्चे के माता व पिता दोनों कोविड पॉजिटिव (Covid Positive) हैं. पिता आइजीआइएमएस के कैंसर रोग विभाग में कर्मचारी हैं. तीन दिन पहले जांच में माता-पिता दोनों पॉजिटिव आये थे.

डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि बच्चे को बुखार व सर्दी होने के बाद जांच कराया गया तो उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी. परिवार के तीनों सदस्यों को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है. हालांकि, तीनों की हालत ठीक है. किसी भी सदस्य को ऑक्सीजन लगाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि तीसरी लहर में पहली बार इतने कम उम्र के बच्चे को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है.

Also Read: बिहार में पहली बार ओमिक्रॉन के मिले 27 नये मरीज, कोरोना संक्रमण के सामने आए 5022 नये केस

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन