बिहार: 5 दिनों से लापता भाकपा नेता का शव बरामद, मधुबनी में झाड़ी से मिली लाश

Updated:
विज्ञापन

पांच दिनों से लापता भाकपा नेता का शव झाड़ी से बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल मधुबनी भेज दिया है. भाकपा नेता रामटहल पूर्वे का शव लुआही प्रखंड स्थित पुरसौलिया गांव के पास झाड़ी में दिखा.

विज्ञापन

मधुबनी. पांच दिनों से लापता भाकपा नेता का शव झाड़ी से बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल मधुबनी भेज दिया है. भाकपा नेता रामटहल पूर्वे का शव लुआही प्रखंड स्थित पुरसौलिया गांव के पास झाड़ी में दिखा. पश्चिम झौआ टोल जानेवाली सड़क के पास कब्रिस्तान के निकट झाड़ी से शव बरामद किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गांव के लोगों ने शव को देखा 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव की महिलाएं और बच्चे बकरी चराने के लिए गांव से पश्चिम झौआ टोल की ओर जा रहे थे, तभी कब्रिस्तान के पास पहुंचते ही झाड़ी से बदबू महसूस हुआ. जब वे पास गये तो देखा कि लाश पड़ी है. इसकी जानकारी ग्रामीण को दी गयी. इसके बाद तब पता चला कि यह लाश ग्रामीण रामटहल पूर्वे की है. रामटहल पूर्वे का एक बेटा और एक बेटी थी. उन दोनों की भी पहले ही मौत हो गयी.

पांच दिनों से लापता थे रामटहल पूर्वे

रामटहल पूर्वे के मुंह पर तेजाब फेंकने से पूरा मुंह जला हुआ था.रामटहल पूर्वे की बहू ने बताया कि मेरे ससुर रामटहल पूर्वे 5 मई को 3 बजे दिन में घर से निकले थे. जब रात में वापस घर नहीं आये. तब 6 मई को उनके मोबाइल पर फोन किया. रिंग होने के बाद दोबारा फोन ऑफ बताने लगा. तब किसी अनहोनी की आशंका से हमलोगों ने खोजबीन की. इसकी सूचना रविवार को कलुआही थाने को दी गयी. मृतक रामटहल पूर्वे के परिवार में केवल उनकी एक विधवा बहू और पोता है. फिलहाल पोता भी अपने एक रिश्तेदार के यहां मुंबई गया हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन