Bihar Board: 11वीं में एडमिशन के लिए कल से ऑनलाइन फॉर्म, रजिस्ट्रेशन के समय 20 संस्थानों का कर सकते हैं चयन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Board: इंटर में एडमिशन के लिए कुल 10,450 शिक्षण संस्थान इस बार शामिल हो रहे हैं. इसमें 22,97,320 से अधिक सीटों पर एडमिशन होगा. स्टूडेंट्स एक से सात जून तक वेबसाइट ofssbihar.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Board: 11वीं में एडमिशन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति एक जून से दोबारा एडमिशन पोर्टल ओपन करेगा. स्टूडेंट्स एक से सात जून तक वेबसाइट ofssbihar.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. इंटर में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को काफी विकल्प मिलेंगे. समिति ने जारी लिस्ट में कहा है कि आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स सब्जेक्ट के लिए 10,327 प्लस टू व कॉलेज शामिल हैं. इसके साथ ही इंटरमीडिएट वोकेशनल के तहत 91 प्लस टू व कॉलेज और इंटरमीडिएट स्कूल प्रोवाइडिंग वोकेशनल सब्जेक्ट के लिए 32 संस्थान शामिल हैं.

विज्ञापन

10,450 शिक्षण संस्थान में होगा एडमिशन

इंटर में एडमिशन के लिए कुल 10,450 शिक्षण संस्थान इस बार शामिल हो रहे हैं. इसमें 22,97,320 से अधिक सीटों पर एडमिशन होगा. इंटर में सबसे ज्यादा आर्ट्स में 10,17,692 सीटें उपलब्ध हैं. वहीं, साइंस स्ट्रीम में 9,80,569 और वाणिज्य संकाय में 2,28,797 सीट एडमिशन के लिए उपलब्ध हैं.

आवेदन शुल्क 350 रुपये

स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन करते समय, न्यूनतम 10 अधिकतम 20 शिक्षण संस्थानों का चयन कर सकते हैं. स्टूडेंट्स ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सहज वसुधा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. स्टूडेंट्स घर बैठ अपने मोबाइल से भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के बाद स्टूडेंट्स के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी जायेगा. ओटीपी ऑपरेटर को बतायेंगे और पोर्टल में ओटीपी भरेंगे तब स्टूडेंट्स का मोबाइल नंबर कन्फर्म हो जायेगा. मोबाइल नंबर कन्फर्म होने के बाद आवेदन शुल्क 350 रुपये देने होंगे.

Also Read: पटना के गड़बड़ी वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर दो दिनों के अंदर होगी कार्रवाई, हुई जांच
हेल्पलाइन से स्टूडेंट ले सकेंगे जानकारी

स्टूडेंट्स किसी भी जानकारी के लिए समिति द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 0612-2230009 पर संपर्क कर सकते हैं. गौरतलब है कि इससे पहले 17 से 26 मई तक 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन मांगे गये थे. आवेदन करने में तकनीकी परेशानी हो रही थी. सर्वर सही से काम नहीं कर रहा था. इस कारण बोर्ड ने नयी तिथि एक से सात जून तक जारी की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन