बिहार बोर्ड: मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा की डेट जारी, 10 से 13 मई के बीच एग्जाम, जानें कब जारी होगा रिजल्ट
Bihar School Examination Board: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक कंपार्टमेंटलसह-विशेष परीक्षा-2023 की तिथि मंगलवार को जारी कर दी. यह परीक्षा 10 से 13 मई तक दो पालियों में आयोजित होगी. वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा छह से आठ मई तक आयोजित की जाएगी.
Bihar School Examination Board: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक कंपार्टमेंटलसह-विशेष परीक्षा-2023 की तिथि मंगलवार को जारी कर दी. यह परीक्षा 10 से 13 मई तक दो पालियों में आयोजित होगी. वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षा छह से आठ मई तक आयोजित की जाएगी. ऐच्छिक विषय गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य, ललित कला और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के संगीत विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा होगी. विद्यालय स्तर पर इसका मूल्यांकन होगा. वहीं, इसका मार्क्स नौ मई तक जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध करा देना होगा.
आपके शहर में
गौरतलब है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षा का रिजल्ट 10 मई को समिति को उपलब्ध करा देना होगा. समिति ने कहा कि परीक्षा का रिजल्ट 31 मई तक जारी करने का लक्ष्य रखा गया है. आधा घंटा पहले केंद्र में प्रवेश करना होगा. मैट्रिक विशेष परीक्षा के पहले दिन 10 मई को मातृभाषा के तहत हिंदी, बंगला, उर्दू एवं मैथिली की परीक्षा होगी. दूसरी पाली में द्वितीय भारतीय भाषा संस्कृत, हिंदीं, अरबी, फारसी व भोजपुरी की परीक्षा होगी. दृष्टिबाधित या स्वयं लिखने में असमर्थ को नॉन मैट्रिक स्तर के लेखक रखने की अनुमति दी जायेगी. इन्हें परीक्षा के लिए 20 मिनट प्रति घंटा अतिरिक्त समय दिया जायेगा.
Also Read: Sarkari Naukri: बीपीएससी जल्द जारी करेगी शिक्षक बहाली की तिथि, इन्हें परीक्षा में बैठने का मिलेगा 3 मौका
प्रथम पाली की परीक्षा 9:30 बजे से 12:45 बजे तक होगी. वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी.
10 मई- प्रथम पाली- मातृभाषा (हिंदी, बंगला, उर्द, मैथिली), द्वितीय पाली- भारतीय भाषा (संस्कृत, हिंदी, अरबी, फारसी, भोजपुरी)
11 मई- प्रथम पाली- विज्ञान (दृष्टिबाधित के लिए संगीत), द्वितीय पाली- सामाजिक विज्ञान
12 मई- प्रथम पाली- गणित (दृष्टिबाधित के लिए गृह विज्ञान), द्वितीय पाली- अंग्रेजी
13 मई – ऐच्छिक विषय
Also Read: BPSC 69th PT Exam: परीक्षा की तारीख घोषित, 45000 से ज्यादा पदों पर होगी बहाली, पढ़ें पूरी डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए