Bihar Board 12th Topper List 2023 : यहां देखें साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स के टॉपर की लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Board 12th Topper 2023 : बिहार बोर्ड के द्वारा आज इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. बिहार के 13 लाख से ज्यादा छात्रों ने इंटर परीक्षा में हिस्सा लिया था. आज इंटर परीक्षा के साइंस, कॉमर्स और आर्टस स्ट्रीम के परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है.

विज्ञापन
undefined

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार बोर्ड की इंटर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. यह रिजल्ट शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने जारी किया है. इस दौरान बिहार बोर्ड के अध्यक्ष और शिक्षा विभाग के सचिव भी उनके साथ मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

बिहार बोर्ड 12 वीं के रिजल्ट में इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है. छात्राओं ने तीनों संकायों में टॉप किया है. इस बार 6 लाख 36 हजार से अधिक लड़कियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था.

undefined

औरंगाबाद की रहने वाली शौम्या शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक के साथ कामर्स संकाय में टॉप किया है. सौम्या सिन्हा कॉलेज ई छात्रा हैं.

undefined

आर्ट्स में पूर्णिया की रहने वाली मोहादेशा ने 95 फीसदी अंक परपट किया और आर्ट्स संकाय की टॉपर बनी हैं. मोहादेशा उच्च माध्यमिक विद्यालय, बायसी की छात्रा हैं.

undefined

औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के दुर्गा पथ निवासी शुभम चौरसिया बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में विज्ञान संकाय में राज्य स्तर पर सेकंड टॉपर रहे. शुभम दाउदनगर के अशोक इंटर स्कूल का विद्यार्थी है.

undefined

औरंगाबाद की रहने वाली तनुजा सिंह को कामर्स संकाय में 94.8 फीसदी अंक मिलें हैं. तनुजा कामर्स संकाय की सेकेंड टॉपर हैं

undefined

खगड़िया की बेटी आयुषी नंदन ने साइंस संकाय में टॉप किया है. आयुषी नंदन आर लाल कालेज खगड़िया की छात्रा हैं. आयुषी को 474 अंक प्राप्त हुआ है . 94.8 प्रतिशत अंक के साथ आयुषी ने पहला स्थान प्राप्त किया है.

undefined

औरंगाबाद के रजनीश कुमार पाठक ने सौम्या के साथ कामर्स संकाय में पहला स्थान प्राप्त किया है. रजनीश को 12 वीं की परीक्षा में 95 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं.

undefined

सोनम कुमारी ने कामर्स संकाय में चौथा स्थान प्राप्त किया है. सोनम औरंगाबाद जिले की रहने वाली हैं.

undefined

औरंगाबाद की रहने वाली विधि कुमारी ने कामर्स संकाय में चौथा स्थान प्राप्त किया है.

undefined

आर्ट्स संकाय में पूर्णिया की रहने वाली कुमारी प्रज्ञा ने दूसरा स्थान हासिल किया है. प्रज्ञा को 94 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन