नौकरियों का साल होगा 2023, बोले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर- जल्द होगी सातवें चरण की शिक्षक नियुक्ति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Feb 2023 4:55 PM
बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि 2023 नौकरियों का साल होगा. बिहार सरकार इस वित्तवर्ष में लाखों नौकरियां देने जा रही है. शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षामंत्री ने कहा कि सातवें चरण की शिक्षक नियुक्ति बहुत जल्द शुरू होगी.
पटना. बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि 2023 नौकरियों का साल होगा. बिहार सरकार इस वित्तवर्ष में लाखों नौकरियां देने जा रही है. शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षामंत्री ने कहा कि सातवें चरण की शिक्षक नियुक्ति बहुत जल्द शुरू होगी. चंद्रशेखर ने कहा कि एक माह के अंदर नियोजन नियमावली आपके बीच आ जाएगा. सारी मेधा सूची योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर बनेगी और जिला प्रशासन के नेतृत्व में नियुक्ति होगी.
सातवें चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं होने से बेरोजगार सरकार खासकर शिक्षामंत्री से खासे नाराज हैं. वो लोग पिछले कई महीनों से आंदोलन कर रहे हैं. इतना ही नहीं ये लोग कई बार शिक्षा मंत्री और विधानसभा तक का घेराव कर चुके हैं. इसके बाद अब जाकर शिक्षा मंत्री ने यह जानकारी दी है. ऐसे में शिक्षा मंत्री की दी गई यह जानकारी राहत वाली है. बीटीईटी और सीटीईटी पास शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि 2019 में भरे फॉर्म का भी नोटिफिकेशन जारी नहीं की जा रही है.
चंद्रशेखर ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है. उन्होंने ट्वीट के जरिए अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, इस बार गलती की गुंजाइश नही है. उन्होंने बताया है कि पहले 9000 इकाई थी और अब 38 इकाई में नियुक्ति पत्र का बंटवारा होगा. 38 जिला प्रशासन के नेतृत्व में बहाली होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि पहले 9000 इकाई थी और अब 38 इकाई में नियुक्ति पत्र का बंटवारा होगा. अब इसमें छेड़छाड़ करने की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी. उन्होंने कहा कि किसी को घबराने की जरुरत नहीं है. सारी मेधा सूची योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर बनेगी और जिला प्रशासन के नेतृत्व में नियुक्ति होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










