बेगूसराय के अस्पताल परिसर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने मासूम को कुचल कर मार डाला

Updated at : 21 Jun 2023 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय के अस्पताल परिसर में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने मासूम को कुचल कर मार डाला

बेगूसराय अनुमंडलीय अस्पताल के परिसर में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. तेज रफ्तार एंबुलेंस ने एक महिला और बच्चे को कुचल डाला. इस हादसे में दो साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हो गयी है.

विज्ञापन

बेगूसराय. बेगूसराय अनुमंडलीय अस्पताल के परिसर में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. तेज रफ्तार एंबुलेंस ने एक महिला और बच्चे को कुचल डाला. इस हादसे में दो साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में बच्चे की मां गंभीर रूप से घायल हो गयी है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि एम्बुलेंस चालक शराब के नशे में था और घटना के बाद वह फरार हो गया है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 पर टायर जलाकर जाम लगा दिया. काफी प्रयास के बाद हंगामा शांत हुआ.

पेड़ के नीचे खड़ी थी महिला

घटना के संबंध में बताया जाता है कि बलिया थाना क्षेत्र के दनौली फुलवरिया निवासी सन्नी कुमार की पत्नी काजल देवी अपने 2 साल के पुत्र सत्यजीत कुमार के साथ बलिया अनुमंडली अस्पताल इलाज कराने पहुंची थी. डॉक्टर से दिखाने के बाद बेटे के साथ वो परिसर में ही पेड़ के नीचे खड़ी थी. इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित एम्बुलेंस ने दोनों को कुचल दिया. महिला को ठोकर लगने के बाद बच्चा गोद से गिर गया. एम्बुलेंस उसे कुचलता हुआ निकल गया. इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला 

इस घटना से आक्रोशित लोगों में बलिया चौक पर टायर जलाकर NH 31 को जाम कर दिया. परिजन और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग के साथ साथ एम्बुलेंस चालक को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना पर बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. काफी देर तक लोगों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ. घटना के संबंध में पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है. आरोपित एम्बुलेंस चालक को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन