बिहार के ईंट भट्ठे पर बड़ा हादसा, ईंट से दबकर झारखंड की 3 महिला मजदूरों की मौत, भट्ठा मालिक पर गंभीर आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2023 7:49 PM
गुमला की तीन महिला मजदूरों की ईंट भट्ठे पर मौत हो गयी है. मृतकों में सिसई की सुगंती देवी पति मेघनाथ तुरी, घुरनी देवी पति प्रदेशिया तुरी व शीला देवी पति सुरेंद्र तुरी शामिल हैं. सभी सिसई प्रखंड के लकेया बांसटोली के रहने वाले थे. तीनों का शव अभी ईंट भट्ठा पर है.
गुमला, दुर्जय पासवान. गुमला जिले के सिसई प्रखंड के लकेया बांसटोली गांव की तीन महिला मजदूरों की पटना के एक ईंट भट्ठे में मौत हो गयी. भट्ठा से ईंट निकालने के दौरान महिला मजदूरों पर ईंट गिर गयी थी. इस दौरान चिमनी ब्लास्ट हुई. इसमें तीनों महिला मजदूर दब गयीं और मौत हो गयी. मृतका शीला देवी के पुत्र सुमेश्वर तुरी ने ईंट भट्ठा मालिक पर पटना में ही शव दफनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया. उन्होंने शव झारखंड लाने के लिए मदद की गुहार लगायी है.
लकेया की थीं तीनों महिला मजदूर
गुमला की तीन महिला मजदूरों की ईंट भट्ठे पर मौत हो गयी है. मृतकों में सिसई की सुगंती देवी पति मेघनाथ तुरी, घुरनी देवी पति प्रदेशिया तुरी व शीला देवी पति सुरेंद्र तुरी शामिल हैं. सभी सिसई प्रखंड के लकेया बांसटोली के रहने वाले थे. तीनों का शव अभी ईंट भट्ठा पर है. मृतका शीला देवी के पुत्र सुमेश्वर तुरी ने बताया कि ईंट से दबकर उसकी मां व अन्य दो महिलाओं की मौत हो गयी है, परंतु शव को गुमला लाने नहीं दिया जा रहा है. भट्ठा मालिक दबाव डाल रहा है कि शव को पटना में ही दफना दो. उन्होंने प्रशासन से शव लाने की मांग की है.
मौत से शोक की लहर
मजदूर संघ सीएफटीयूआई के झारखंड प्रदेश सचिव जुमन खान ने बताया कि घटना दिन के 10 बजे की है. हादसे में सिसई की तीन महिलाओं की मौत हुई है, जबकि दूसरे क्षेत्र के और मजदूरों के मरने व घायल होने की सूचना है. ईंट भट्ठा मालिक से फोन पर बात हुई है. शव को भेजने की व्यवस्था करने की मांग की है. इधर, जैसे ही लकेया गांव के लोगों को पता चला कि तीन महिला मजदूरों की मौत हो गयी है. ग्रामीणों में शोक की लहर है. सभी लोग शव के लाने का इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










