Bhojpuri: खेसारी लाल यादव ने दीनानाथ से हाथ जोड़कर मांगी मन्नत, कहा-'बलकवा तू दे दा छठी माई', देखें Video

Updated at : 26 Oct 2022 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri: खेसारी लाल यादव ने दीनानाथ से हाथ जोड़कर मांगी मन्नत, कहा-'बलकवा तू दे दा छठी माई', देखें Video

कार्तिक महीना शुरू होने के साथ ही, इंटरनेट पर छठ के गीत ( chhath song) सबसे ज्यादा सर्च किये जा रहे हैं. वहीं, भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का नया छठ गीत ( chhath song)'बलकवा तू दे दा छठी माई' ( Balkwa Tu De Da Chhathi Maiya) रिलीज किया गया है.

विज्ञापन

पटना. कार्तिक महीना शुरू होते ही बिहार सहित पूरे देश में छठ महापर्व ( Chhath) का माहौल हो जाता है. बिहार वासियों के लिए छठ पर्व की महत्ता सबसे ज्यादा है. भोजपुरी इंडस्ट्री ( bhojpuri Film) भी इस पर्व को लेकर पीछे नहीं रहने वाला है. इन दिनों भोजपुरी के कलाकार भी छठ को लेकर खूब गीत बना रहे हैं. वहीं, भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav) की एक छठ गीत यूट्यूब पर छाए हुए हैं. इस भोजपुरी गीत का बोल ‘बलकवा तू दे दा छठी माई’ ( Balkwa Tu De Da Chhathi Maiya) है.

खेसारी लाल यादव ने छठ को लेकर गाया ये गाना

भोजपुरी गीत का बोल ‘बलकवा तू दे दा छठी माई’ को लेकर खेसारी लाल यादव ने अपने फेसबुक पर भी पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि ‘छठी मईया के महिमा के एक और प्यारा सा गीत आप सब के बीच आ गइल बा. सुनी आ खूब बजाई… जय छठी मईया’ इस गीत को Saregama Hum Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने को पवन पांडेय ने लिखा है. इस गीत में खेसारी लाल यादव ने ही अपनी आवाज दी है. इसे गाने को अब तक मिलियन व्यू मिल चुका है. हजारों लाइक भी मिल चुका है.

‘ठोक तानी ठेकुआ’ भी है हिट

वहीं, बता दें कि बिहार सहित पूरे देश में अभी त्योहार का माहौल है. इसके साथ ही बिहार में अभी से छठ की तैयारी शुरू हो गई है. इसको लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं, भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक और नया छठ गीत ( chhath song) ‘ठोक तानी ठेकुआ’ (Thoka Tani Thekua) कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था. जिसे भोजपुरी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन