Bhojpuri Song: ‘दबे पांव नजरिया बचाके’ निरहुआ से मिलने पहुंची काजल राघवानी, रोमांस देखकर मचल उठे फैंस
‘दबे पांव अहिए नजरिया बचाके’ है. यह भोजपुरी फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ तक का गाना है. इस गाने के वीडियो में निरहुआ (Dinesh Lal Yadav) और काजल राघवानी (kajal Raghwani) के संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं.
भोजपुरी सिनेमा के दमदार एक्टर दिनेश लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी बेशक ही पर्दे पर कम देखने को मिलती है, मगर जब भी दोनों साथ आते हैं. तो फैंस बेकाबू हो जाते हैं. इन दोनों के जोड़ी के फिल्म व गाने को फैंस इतना प्यार देतें हैं कि गाना आते ही हिट हो जाता है. अभी हाल ही में निरहुआ और काजल राधवानी का एक गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है.
आपके शहर में
इस गाने का टाइटल है ‘दबे पांव अहिए नजरिया बचाके’ है. यह भोजपुरी फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ तक का गाना है. इस गाने के वीडियो में निरहुआ और काजल राघवानी के संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि इस गाने को भोजपुरी सह बॉलीवुड सिंगर कल्पना ने अपना ने गाया है. जबकि गाने के बोल निरहुआ के भाई प्यारे लाल यादव ने लिखे है. इस गाने को म्यूजिक राजेश-रजनीश की हीट जोड़ी ने दिया है. सोशल मीडियो पर इस गाने को अब तक एक कोरोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
गौरतलब बै कि भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. अपनी आवाज और अभिनय के दम पर उन्होंने करोड़ों फैन बना रखे हैं. फैस को उनके फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है. दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही ‘नाच बैजु नाच’ (Naach Baiju Naach) फिल्म ने नजर आएंगे. इस फिल्म के ट्रेलर को जारी कर दिया गया है. इस फिल्म में एक्टर निरहुआ ने नर्तकी का किरदार निभा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए