आकांक्षा दुबे की मां से मुलाकात कर अक्षरा सिंह भावुक, दोषी के खिलाफ की कार्रवाई की मांग
Bhojpuri News: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने आकांक्षा दुबे की मां से मुलाकात की है. आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है. अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने आकांक्षा दुबे की मां से उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में स्थित बरदाहा गांव में मुलाकात की है.
Bhojpuri News: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने आकांक्षा दुबे की मां से मुलाकात की है. आपको बता दें कि इस मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी है. अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने आकांक्षा दुबे की मां से उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में स्थित बरदाहा गांव में मुलाकात की है. इस दौरान अक्षरा, आकांक्षा दुबे की मां के सीने से लिपटकर खूब रोने लगी. अक्षरा ने आकांक्षा के परिजनों को अपनी संवेदना जाहिर की. साथ ही ढांढस बढ़ाते हुए हिम्मत रखने के लिए कहा. भदोही जिले में अक्षरा सिंह ने कहा कि आकांक्षा की मौत की खबर उनके लिए काफी शॉकिंग थी.
आपके शहर में
इस मौके पर अक्षरा सिंह ने आकांक्षा को काफी बहादुर बताया है. अक्षरा का कहना है कि आकांक्षा काफी अच्छा काम कर रही थी. इस घटना ने उन्हे अंदर से हिलाकर रखकर दिया है. इस अवसर पर अक्षरा सिंह ने कहा कि आकांक्षा बेहतर जीवन के लिए काम कर रही थी. वहीं, आज उनके परिजन आंसू बहाने को मजबूर है.अक्षरा सिंह ने इस पूरे मामले में यूपी सरकार से जांच की मांग की है.
Also Read: भोजपुरी गायक पर आकांक्षा दुबे की हत्या का आरोप, जानें कौन हैं समर सिंह
आंकाक्षा सिंह की मौत मामले में उनकी मां ने सीबीआई जांच की मांग की है. इसके अलावा अक्षरा सिंह ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. साथ ही जांच निष्पक्ष होने की भी मांग की है. अक्षरा सिंह ने यह भी कहा है कि वह एक लड़की होने के नाते चाहती है कि ऐसी घटना किसी के भी साथ भविष्य में कभी भी नहीं हो. अक्षरा ने मीडिया से भी कहा कि आकांक्षा को न्याय दिलाने में वह मदद करें.
Published By: Sakshi Shiva
Also Read: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में वाराणसी पुलिस पहुंची पटना, सिंगर समर की तलाश जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए