कलह से तंग युवक ने की खुदकुशी

आरा : कोइलवर थाना क्षेत्र के गीधा गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने विषपान कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के मणीचक तरेगना गांव निवासी संजय साव बताया जाता है, जो लक्ष्मण साव का पुत्र है. शनिवार की सुबह उसने अपने पत्नी से […]
आरा : कोइलवर थाना क्षेत्र के गीधा गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने विषपान कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र के मणीचक तरेगना गांव निवासी संजय साव बताया जाता है, जो लक्ष्मण साव का पुत्र है. शनिवार की सुबह उसने अपने पत्नी से झगड़ा कर सल्फास की गोली खा ली.
गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. विडंबना यह है कि उसे अस्पताल पहुंचाने वाले लोग अस्पताल में छोड़कर भाग निकले. मौत की खबर सुनते ही मृतक की पत्नी शोभा देवी अपने दो बच्चों के साथ घर छोड़कर फरार हो गयी. घटना के बाद पुलिस द्वारा इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गयी, जिसके बाद परिजन मसौढ़ी से आरा के लिए चल दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










