खलिहान में रखी फसल जल कर हुई राख

आरा : सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में खलिहान में आग लग गयी, जिससे उसमें रखे हजारों रुपये मूल्य का अनाज जल कर राख हो गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार एकवारी गांव में किसान संतोष सिंह के यहां […]
आरा : सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव में खलिहान में आग लग गयी, जिससे उसमें रखे हजारों रुपये मूल्य का अनाज जल कर राख हो गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार एकवारी गांव में किसान संतोष सिंह के यहां गुरुवार को श्राद्ध था.
इस दौरान उनके खलिहान में जेनेरेटर लगा हुआ था. जेनेरेटर से निकली चिनगारी से खलिहान में रखे अनाज के बोझाें में आग लग गयी, जिसमें संतोष सिंह तथा किसान दारोगा सिंह के अनाज व पुआल जल गये. घटना के बाद काफी देर तक अफरातफरी मची रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










