कुंपवाड़ा हमला : आरा के इस जवान के सिर पर लगी गोली, होश आने पर 2 आतंकियों को किया ढेर

नयी दिल्ली:कुंपवाड़ामेंआतंकी हमले के दौरान फील्ड आर्टिलरी रेजिमेंट के गनर ऋषि कुमार ने दिलेरी दिखायी. बिहार के आरा के निवासी ऋषि ने घायल होने के बावजूद दो आतंकियों को मार गिराया. ड्यूटी पर तैनात ऋषि ने आतंकियों को अपनी ओर आते देखा, तो करीब आने का इंतजार किया. फिर वह आतंकियों से भिड़ गये. कुपवाड़ा […]
नयी दिल्ली:कुंपवाड़ामेंआतंकी हमले के दौरान फील्ड आर्टिलरी रेजिमेंट के गनर ऋषि कुमार ने दिलेरी दिखायी. बिहार के आरा के निवासी ऋषि ने घायल होने के बावजूद दो आतंकियों को मार गिराया. ड्यूटी पर तैनात ऋषि ने आतंकियों को अपनी ओर आते देखा, तो करीब आने का इंतजार किया. फिर वह आतंकियों से भिड़ गये.
कुपवाड़ा हमला: बोलीं शहीद आयुष की मां- मोदी जी मुझे बम लाकर दें…
इस दौरान एक आतंकी ने ऋषि के सिर की ओर गोली दागी. हालांकि बुलेटप्रूफ हेलमेट की वजह से वह बच तो गये, लेकिन इसके असर से वह गिर गये. फिर वह तुरंत संभले और तुरंत दो आतंकवादियों को मार गिराया. गोला-बारूद की कमी होते ही वह बंकर से बाहर निकल आये और मारे गये आतंकियों के हथियार को लेने की कोशिश की. हालांकि तीसरे आतंकवादी ने उन्हें गोली मार कर घायल कर दिया और बच कर भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










